आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च को होने जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन के लिए अपने नए कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है।
टीम की कमान ऑलराउंडर अक्षर पटेल को सौंपी गई है। पहले ऋषभ पंत दिल्ली टीम के कप्तान थे, लेकिन इस सीजन में वे लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद अक्षर पटेल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। दिल्ली के प्रशंसकों के लिए यह खुशी की खबर है।
दिल्ली ही एकमात्र टीम थी जिसने अभी तक अपने कप्तान की घोषणा नहीं की थी। आईपीएल खेलने वाली 10 में से 9 टीमों ने पहले ही अपने कप्तानों का ऐलान कर दिया था।
अक्षर पटेल ने आईपीएल में अब तक 150 मैच खेले हैं। उन्होंने लगभग 131 के स्ट्राइक रेट से 1653 रन बनाए हैं और 7.28 की इकॉनमी से 123 विकेट लिए हैं।
हालांकि उनके पास कप्तानी का अनुभव नहीं है, लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे पिछले 7 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए हैं।
शुरुआत में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उन्हें भारतीय टीम के साथ-साथ आईपीएल में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी का अनुभव है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद टीम प्रबंधन ने अक्षर पटेल को कप्तान बनाने का फैसला लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन के लिए अक्षर को 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, जेक फ्रेजर मैक्गर्क, टी नटराजन, समीर रिजवी, करुण नायर, आशुतोष शर्मा, फाफ डु प्लेसी, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, विपराज निगम, दर्शन नलकंडे, दुष्मंता चमीरा, माधव तिवारी, मानवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, अजय मंडल, डोनोवन फरेरा, अक्षर पटेल (कप्तान)।
*Tiger of all tigers 🐅🔥 pic.twitter.com/21ABR0pppu
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 14, 2025
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी निकला ISI जासूस, UP ATS ने किया गिरफ्तार
मस्जिद से निकली लाठी-डंडों वाली भीड़, जला दिया पूरा शहर!
क्या ये तीन खिलाड़ी IPL 2025 में RCB को दिलाएंगे पहली ट्रॉफी?
रंग लगाने से मना करने पर छात्र की बेरहमी से हत्या, दौसा में सनसनी
दुनिया मजाक उड़ाती है : अक्षर-जडेजा से तुलना पर क्यों भड़के पाकिस्तानी क्रिकेटर?
कोहली-रोहित के बिना एशिया कप, सूर्यकुमार और हार्दिक पर दारोमदार!
अलीगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
ज़ेलेंस्की का बड़ा आरोप, बोले- पुतिन युद्धविराम को कर रहे हैं Manipulate
जलगांव में अमरावती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, ट्रक से टक्कर के बाद इंजन में लगी आग
ट्रंप के फैसले से बंद हुआ भारत का पहला ट्रांसजेंडर क्लीनिक, HIV सहित कई रोगों का होता था सस्ता इलाज