अलीगढ़ में शुक्रवार तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए बदमाशों ने युवक को घर के पास घेर लिया।
बदमाशों ने 8-9 राउंड फायर किए। युवक के पेट और पीठ में 7 गोली लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपियों को दौड़ाया। लेकिन आरोपियों ने उन पर भी फायर झोंक दिया। लोग बाल-बाल बचे।
आसपास की दुकानों के शटर में छेद हो गए हैं। आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का CCTV भी सामने आया है।
सीओ प्रथम एएसपी मयंक पाठक समेत पुलिस फोर्स और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश है।
ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहजमाल इलाके के तेलीपाड़ा का है।
तेलीपाड़ा निवासी हारिस (25) उर्फ कट्टा अपने दोस्तों के साथ इलाके में क्रिकेट खेल रहा था। सुबह 3:30 बजे जब सहरी का समय हुआ तो वह अपने घर की ओर जाने लगा।
परिवार के लोगों ने बताया, जब वह घर के नजदीक गली नंबर 9 के पास पहुंचा, तभी बाइक पर सवार होकर आए 4 बदमाशों ने उसे घेरकर लिया।
बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हारिस की हत्या कर दी। इलाके के लोगों ने बताया-आरोपियों ने 8-9 राउंड फायर किए। इसमें 5-6 गोलियां हारिश के लगी हैं।
कुछ गोलियां आसपास की दुकानों पर भी लगी, जिससे दुकान के शटर में छेद भी हो गए हैं।
दो लोगों ने आरोपियों को दौड़ाकर रोकने की कोशिश की। लेकिन हारिश को गोली मारने के बाद आरोपियों ने उसके ऊपर भी फायर कर दिया। उन्होंने छिप कर अपनी जान बचाई।
किसी रंजिश के कारण हारिश की हत्या की गई है।
CO प्रथम एएसपी मयंक पाठक ने बताया-पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई हैं। घटना के खुलासे के लिए 3 टीमों का गठन कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
आरोपी जिस रास्ते की ओर भागे थे, पुलिस उस सारे रूट के CCTV खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी
युवक के हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठे किए हैं।
इस हत्याकांड की पूरी वारदात पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हमलावरों को गोलियां बरसाते देखा गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
CO प्रथम मयंक पाठक ने बताया, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और मृतक के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।
जांच में सामने आया है कि हारिस का किसी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसे निशाना बनाया गया। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
*अलीगढ़ में “सार्वजनिक “ मर्डर ।
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) March 14, 2025
pic.twitter.com/2D3jmX4hHL
काला चश्मा पहने योगी ने मचाई होली पर धूम, क्या मोदी भी पहचान पाएंगे?
दिल्ली में मीट दुकानों पर सियासत: BJP विधायक का मंगलवार को बंद का निर्देश
46 साल बाद संभल में होली का जुलूस, रंगों से सराबोर हुए रास्ते!
अलीगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
11 हजार KM दूर, फिर भी न्यूजीलैंड के PM ने खेली हिन्दुओं संग होली, जीता सबका दिल!
ISIS को करारा झटका: लाखों का हत्यारा अबू खदीजा ढेर, इराक-अमेरिका का संयुक्त अभियान!
इंजमाम का IPL पर वार: बहिष्कार की उठी मांग!
हैलो, हाउसकीपिंग... सचिन तेंदुलकर ने युवराज सिंह को दिया होली सरप्राइज, वीडियो वायरल!
हर हर महादेव: संभल मस्जिद के पास उमड़ा हिंदुओं का हुजूम, शांति बनाए रखने में जुटे CO अनुज चौधरी
होली का क्लेश: सड़क पर मारपीट, वायरल हुआ वीडियो!