संभल में 46 साल बाद कार्तिकेय मंदिर में होली मनाई जा रही है। सड़कों पर जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में लोग रंगों और गुलाल से सराबोर दिखे।
पूरे देश में होली की धूम मची हुई है। रमजान के दूसरे जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
संभल में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। होलिका दहन के दौरान SP कृष्ण विश्नोई ने पुलिस बल के साथ इलाके में फ्लैग मार्च किया था। हर जगह पुलिस की तैनाती की गई है।
मैदान में CO अनुज चौधरी जुलूस में हिंदुओं के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और उन्होंने स्वयं जुलूस का नेतृत्व किया।
CO अनुज चौधरी गली-गली घूमकर स्थिति का जायजा लेते रहे। उन्होंने बताया कि सब कुछ शांतिपूर्वक चल रहा है। होली खेली जा रही है, और कुछ देर बाद लोगों को नमाज पढ़ने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।
सुरक्षा के मद्देनजर संभल में हर चौराहे पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि प्रशासन दोनों पक्षों से संपर्क बनाए हुए है।
संभल CO अनुज चौधरी हाल ही में अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि नमाज तो साल के 52 दिन तक पढ़ी जाती है जबकि होली एक बार आती है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर किसी को रंग से दिक्कत है तो वो घर में बैठ जाएं, होली पर बाहर न निकले। इस बयान पर विवाद होने के बाद सीएम योगी ने कहा था कि अनुज ने कुछ भी गलत नहीं बोला है।
#WATCH | उत्तर प्रदेश के संभल में #Holi का जुलूस निकाला जा रहा है। pic.twitter.com/0T3i9oaC2j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
होली 2025: सचिन तेंदुलकर ने पिचकारी से युवराज को रंगा, युसूफ पठान ने भी लिया बदला!
दिल्ली NCR में तूफानी बारिश: 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा, बिजली और गरज
शाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस में ईंटें फेंकी गईं, क्या थी फिजा बिगाड़ने की साजिश?
होली के रंग में मोबाइल का भंग, बॉलीवुड ने बनाई Holi Parties से दूरी
होली की शाम दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना!
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी निकला ISI जासूस, UP ATS ने किया गिरफ्तार
क्या भारतीय, क्या विदेशी, रंगों में डूबे क्रिकेट सितारे!
होली पर जलगांव में बड़ा हादसा: ट्रेन ने ट्रक को 500 मीटर तक घसीटा!
यूपी में होली पर बवाल: जुलूस में हुड़दंग, पुलिस ने बरसाई लाठियां
होली पर सड़क पर बवाल: मारपीट, भगदड़, और वायरल वीडियो