संभल में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
होलिका दहन पर SP कृष्ण विश्नोई ने पुलिस बल के साथ इलाके में फ्लैग मार्च किया। हर जगह पुलिस की तैनाती की गई थी।
CO अनुज चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे हिंदूओं के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।
संभल में हर चौराहे पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि प्रशासन दोनों पक्षों से संपर्क बनाए हुए है।
संभल में 46 साल बाद होली खेली गई। इस दौरान CO अनुज चौधरी लट्ठ लेकर सुरक्षा में मुस्तैद दिखे।
जुमे की नमाज और होली एक साथ होने के कारण प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा था।
CO अनुज चौधरी ने पहले कहा था कि नमाज तो साल के 52 दिन तक पढ़ी जाती है, जबकि होली साल में एक बार आती है। अगर किसी को रंग से दिक्कत है, तो वह घर में बैठ जाए।
CO के इस बयान पर विवाद हुआ था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि अनुज ने कुछ भी गलत नहीं कहा।
संभल में 46 साल बाद खेली गई , होली।
— Surya Pratap Singh IAS Rtd. (@suryapsingh_IAS) March 13, 2025
पहलवान CO @wrestleranuj लट्ठ के साथ सुरक्षा में मुस्तैद। pic.twitter.com/CmO3nBMqVP
राजकोट में अटलांटिस बिल्डिंग में भीषण अग्निकांड, तीन लोगों की मौत
मां ने चुराई बेटे की आइसक्रीम, 4 साल के बच्चे ने 911 पर किया कॉल!
दिल्ली मेट्रो में मूंगफली का स्वाद! यात्री ने कोच में ही फैलाए छिलके, यूज़र्स ने कहा - लगाओ एक साल का बैन
वडोदरा में नशे में धुत आरोपी ने कार से कुचले 3 लोग, महिला की मौत, सरेआम मचाया हंगामा!
दिल्ली के कनॉट प्लेस में रेस्टोरेंट में भीषण आग, 6 झुलसे!
सिकंदर का खतरा टला, अब सुनील शेट्टी-अजय देवगन को बॉबी देओल देंगे टक्कर!
रोहित के बाद कौन संभालेगा वनडे टीम की कमान? ये चार नाम हैं सबसे आगे
पैसों के लालच में देश से गद्दारी: ISI के लिए जासूसी करने वाला फैक्ट्री कर्मचारी गिरफ्तार
मेट्रो टिकट काउंटर पर ठगी का आरोप! महिला का वायरल वीडियो
कराची में हिंदू महिलाओं ने मनाई होली, कट्टरपंथी देखते रह गए!