न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने खेली जमकर होली, माला और गमछे से छाया देसी रंग
News Image

रंगों के त्योहार होली की धूम देश ही नहीं, दुनियाभर में मची हुई है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी इस रंगोत्सव में डूबे नजर आए। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे देसी अंदाज में भारी भीड़ के साथ होली खेलते दिख रहे हैं।

यह वीडियो न्यूजीलैंड के इस्कोन मंदिर का है, जहां 13 मार्च को होली का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन यहां होली खेलने पहुंचे थे।

वीडियो में भारी भीड़ दिख रही है, जिस पर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर रंग उड़ा रहे हैं। लोग मस्ती में नाच रहे हैं और पीछे से शंख की ध्वनि सुनाई दे रही है।

प्रधानमंत्री ने गले में फूलों की माला पहनी हुई है और कंधे पर गमछा डाल रखा है। गमछे पर ‘हैप्पी होली’ लिखा हुआ है।

होली और दिवाली जैसे त्योहार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाते हैं। अमेरिका, कनाडा समेत कई देशों में लोग धूमधाम से होली मनाते हैं। इस्कोन संस्था भी दुनियाभर के मंदिरों में रंगोत्सव का आयोजन करती है। होली के त्योहार पर दुनियाभर से लोग वृंदावन की होली देखने आते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

होली के दिन छाया मातम: मुजफ्फरनगर में दो जिंदा जले, एक गंभीर

Story 1

संभल के CO अनुज चौधरी बने हीरो, गुलाल और फूलों से हुआ स्वागत!

Story 1

वडोदरा में युवक ने कार से तीन को कुचला, फिर सड़क पर लगाने लगा धार्मिक नारे

Story 1

होली और जुमा का संगम: जश्न के बाद मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज

Story 1

इंतजार खत्म! अक्षर पटेल बने दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान

Story 1

IPL 2025: क्या कप्तान के तौर पर सफल होंगे अक्षर पटेल? जानिए आंकड़े

Story 1

संभल में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई होली और जुमे की नमाज

Story 1

गुजरात में हाहाकार: राजकोट की इमारत में भीषण आग, तीन की मौत, 30 फंसे!

Story 1

अलीगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Story 1

46 साल बाद संभल में होली का जुलूस: खुलकर उड़े रंग, CO अनुज चौधरी ने कहा, जुग जुग जियो!