संभल में गुरुवार को होलिका दहन पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिखा। SP कृष्ण विश्नोई ने पुलिस बल के साथ इलाके में फ्लैग मार्च किया।
46 साल बाद कार्तिकेय मंदिर में होली मनाई जा रही है। सड़कों पर जुलूस निकाला जा रहा है। CO अनुज चौधरी जुलूस की अगुवाई कर रहे हैं, बड़ी संख्या में पुलिस बल साथ है।
CO अनुज चौधरी गली-गली घूम रहे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब कुछ शांतिपूर्वक हो रहा है और होली खेली जा रही है। नमाज पढ़ने में भी किसी को कोई दिक्कत नहीं आएगी।
सुरक्षा के मद्देनजर संभल के हर चौराहे पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। डीएम राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि प्रशासन दोनों पक्षों से संपर्क बनाए हुए है।
ज्ञात हो कि संभल CO अनुज चौधरी हाल ही में अपने एक बयान के कारण सुर्खियों में थे। उन्होंने होली और जुमे की नमाज को लेकर कहा था कि नमाज तो साल में 52 दिन होती है, जबकि होली साल में एक बार आती है। रंग से दिक्कत होने पर लोग घर में बैठें। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका समर्थन किया था।
#WATCH | उत्तर प्रदेश के संभल में #Holi का जुलूस निकाला जा रहा है। pic.twitter.com/0T3i9oaC2j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
सिकंदर का खतरा टला, अब सुनील शेट्टी-अजय देवगन को बॉबी देओल देंगे टक्कर!
खुद आतंकवाद का गढ़, भारत पर आरोप: पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक मामले में चौंकाने वाले खुलासे!
लखनऊ समेत अवध में रंगों की धूम, एकता और प्रेम का संदेश
11 हजार KM दूर, फिर भी न्यूजीलैंड के PM ने खेली हिन्दुओं संग होली, जीता सबका दिल!
होली का क्लेश: सड़क पर मारपीट, वायरल हुआ वीडियो!
क्या आप 6 सेकंड में फ्लेमिंगो के झुंड में छिपी लड़की को ढूंढ सकते हैं?
WPL 2025: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिताबी जंग 15 मार्च को!
होली के रंग में भंग: सड़क पर शराबियों का तांडव, वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के संन्यास पर कार्तिक का करारा जवाब: आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब!
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने होली पर मचाया धमाल, बेलन वाली पिचकारी से उड़ाए रंग!