विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का रोमांच अपने अंतिम पड़ाव पर है। 14 फरवरी को शुरू हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 15 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस ने 13 मार्च को एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को 47 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यह लगातार दूसरी बार है जब मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंची है।
दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर सीधे फाइनल में प्रवेश किया था। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत की है।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस, जिसने पहले सीजन का खिताब जीता था, अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रचना चाहेगी।
दोनों टीमों के अंक बराबर थे, लेकिन मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट बेहतर था।
फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema और Hotstar ऐप व वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
मुंबई इंडियंस स्क्वॉड: हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, परुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी, जिन्तिमनी कलिता, सैका इशाक, कीर्तन बालाकृष्णन, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईटन।
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, मारिजैन कैप, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, नंदिनी कश्यप, सारा ब्राइस, टिटास साधु।
𝙏𝙝𝙚𝙮 𝙈𝙚𝙚𝙩 𝘼𝙜𝙖𝙞𝙣....𝙄𝙣 𝙏𝙝𝙚 𝙁𝙞𝙣𝙖𝙡 😍
— Women s Premier League (WPL) (@wplt20) March 13, 2025
Delhi Capitals 🆚 Mumbai Indians
🗓 Saturday, March 15, 2025
⏰ 8.00 PM IST
🏟 Brabourne Stadium, Mumbai#TATAWPL | #DCvMI | #Final | @DelhiCapitals | @mipaltan pic.twitter.com/e2fyj21ViB
पंजाब में शिवसेना नेता की दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
मेट्रो टिकट काउंटर पर ठगी का आरोप! महिला का वायरल वीडियो
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी का काउंटडाउन शुरू, क्रू-10 मिशन लॉन्च!
इंजमाम का IPL पर वार: बहिष्कार की उठी मांग!
उत्तर प्रदेश में होली पर बवाल: लाट साहब जुलूस में हुड़दंग, पुलिस ने बरसाई लाठियां
होली के रंग में मोबाइल का भंग, बॉलीवुड ने बनाई Holi Parties से दूरी
पश्चिम बंगाल में होली पर रोक, भाजपा विधायक ने निकाली विशाल शोभायात्रा
शाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस में ईंटें फेंकी गईं, क्या थी फिजा बिगाड़ने की साजिश?
दिल्ली में मीट दुकानों पर सियासत: BJP विधायक का मंगलवार को बंद का निर्देश
सुनीता विलियम्स की वापसी की उड़ान आख़िर बार-बार क्यों अटक रही है?