राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली के रोहिणी में आयोजित राष्ट्र वंदनम कार्यक्रम को संबोधित किया। संघ की स्थापना के 101वें वर्ष में प्रवेश पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक धमक और युवाओं के संकल्प पर चर्चा की।
100 साल जश्न के नहीं, संकल्प के हैं मोहन भागवत ने स्पष्ट किया कि संगठन के 100 साल पूरे होना उनके लिए कोई उत्सव मनाने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने इस पड़ाव को और अधिक काम करने के एक अवसर के रूप में स्वीकार किया है। भागवत के अनुसार, आज का युवा भारत को दुनिया का सर्वोच्च राष्ट्र बनते देखना चाहता है, जहां राष्ट्र सर्वोपरि है।
पश्चिमी देशों को भारत से उम्मीद अपनी हालिया 3 देशों की विदेश यात्रा का अनुभव साझा करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि भारत के खिलाफ लगातार नकारात्मक प्रचार के बावजूद, वहां के आम लोगों और अर्थव्यवस्था के दिग्गजों में भारत को लेकर आश्चर्य और गर्व की भावना है। उन्होंने बताया कि दुनिया भारत से बड़ी उम्मीदें लगाए हुए है।
भारत नहीं टिकेगा , यह थी पश्चिमी सोच स्वतंत्रता के समय का जिक्र करते हुए भागवत ने कहा कि तब पश्चिमी विचारकों को लगता था कि भारत एक राष्ट्र के रूप में टिक नहीं पाएगा। उन्हें उम्मीद थी कि भारत को चलाने के लिए उन्हें वापस आना पड़ेगा। आज वही देश यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि भारत ने अपना लोकतंत्र कैसे बचाया और अर्थव्यवस्था को इतनी मजबूती से कैसे आगे बढ़ाया।
धैर्य का पाठ सीखना चाहते हैं विकसित देश भागवत ने कहा कि आज पश्चिमी देश भारत की ओर नई दृष्टि से देख रहे हैं। वे यह सीखना चाहते हैं कि हिंदू समाज इतना धैर्यवान कैसे है। अब वे अपनी नई पीढ़ी को भी भारतीय मूल्यों और धैर्य का पाठ पढ़ाने के इच्छुक हैं।
राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्प जरूरी संघ प्रमुख ने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि समाज की शक्ति को राष्ट्र-निर्माण में लगाएं। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक मंच पर उसका उचित स्थान दिलाने के लिए हमें पूरी तरह समर्पित होना होगा। उन्होंने बताया कि संघ ने इस दिशा में ठोस योजनाएं तैयार की हैं और उन पर काम भी शुरू हो गया है।
#WATCH | Delhi | RSS chief Mohan Bhagwat says, During my visit to 3 countries, I have observed that despite persistent negative propaganda, there exists a sense of wonder, pride, and great expectation regarding India among the common people, among those who drive the economy,… pic.twitter.com/6PK8UBS2I1
— ANI (@ANI) November 29, 2026
दिल्ली: ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट बना काल, भीषण आग में जिंदा जल गए 4 लोग
भारत का उदय देख हैरान हैं पश्चिमी देश , मोहन भागवत ने बताई दुनिया की सोच
अब बर्दाश्त नहीं होता : भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा नाता
भारत की प्रगति, नारीशक्ति की उड़ान: महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा दांव
नारी शक्ति और परिसीमन का सियासी संग्राम: दल हित से ऊपर देश हित , विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी
दुनिया में बजा बिहार का डंका: बिहार म्यूजियम ने लूव्र और मेट को पछाड़ा, एशिया में बना नंबर-1
वापस ऊपर जाओ, भूकंप आया है : लैंडिंग के वक्त हिलने लगी धरती, बाल-बाल बची डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट
क्या बेटी की शादी में छोटे सरकार ने ड्राइवर को मारी लात? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
टिकट कटा तो आप को झटका: पूर्व CM चन्नी के जायंट किलर डॉ. चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का दामन
क्या राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? बीजेपी के दिग्गज नेता से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज