बिहार की राजनीति और भोजपुरी सिनेमा के गलियारों में एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया है। बीजेपी एमएलसी और सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया है।
भोजपुरी पंक्तियों में छलका दर्द पवन सिंह ने अपनी पोस्ट की शुरुआत भोजपुरी की इन मार्मिक पंक्तियों से की: जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी। इन शब्दों के जरिए उन्होंने पारिवारिक कलह और रिश्तों के बोझ की ओर इशारा किया है। उन्होंने साफ कहा कि अब बर्दाश्त की सीमा पार हो चुकी है।
मां और भाई के लिए बची सहानुभूति हालांकि, पवन सिंह ने स्पष्ट किया है कि उनके इस कठोर फैसले में उनकी मां और बड़े भाई रानू सिंह शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे उनके लिए अपनी जान तक हाजिर कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे खानदान से नाता तोड़ लेने की बात कही है।
भोजपुरिया समाज से मांगी माफी अपने इस निजी फैसले के बाद पवन सिंह ने हाथ जोड़कर पूरे भोजपुरिया समाज से माफी मांगी है। उन्होंने अपने समर्थकों और प्रशंसकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मन की पीड़ा इतनी गहरी है कि उन्हें सार्वजनिक रूप से यह कदम उठाना पड़ा।
क्या है इस बड़े फैसले के पीछे की वजह? फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि परिवार के किन सदस्यों या किन परिस्थितियों ने पवन सिंह को सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने पर मजबूर किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया और न ही विवाद के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया है।
इस रहस्यमयी पोस्ट के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पवन सिंह का यह कदम उनकी निजी जिंदगी में चल रहे गहरे संकट की ओर इशारा करता है, लेकिन विवाद की असली वजह अभी भी पर्दे के पीछे है।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर अपने परिवार और खानदान से रिश्ता तोड़ने का ऐलान किया है। हालांकि, उन्होंने अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह के लिए जिंदगीभर जान हाजिर होने की बात कही। पवन सिंह ने हाथ जोड़कर पूरे भोजपुरिया समाज से माफी भी मांगी है… pic.twitter.com/paxcUJ4kOl
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 29, 2026
अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों का बड़ा प्रहार: आतंकी नेटवर्क का मददगार OGW गिरफ्तार
क्या क्रिकेट पिच से राजनीतिक मैदान में उतरेंगे मोहम्मद शमी? नितिन नवीन से मुलाकात ने बढ़ाईं अटकलें
आज का मौसम: दक्षिण में चक्रवात का खतरा, उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक; आपके शहर का हाल
यूपी चुनाव 2027: खरगे की नसीहत भी बेअसर, इमरान मसूद ने फिर दी सपा को चुनौती
ILT20: सुपर ओवर का क्लाइमेक्स , आखिरी गेंद पर पूरन के छक्के से हारी हुई बाजी जीत गई MI एमिरेट्स
परिसीमन पर INDIA गठबंधन में दरार? पी. चिदंबरम ने DMK और NCP के बदले रुख पर जताई चिंता
दूसरे देश से खेलने की कोशिश करो... , मोहम्मद सिराज को लेकर संजय मांजरेकर का तंज वायरल
कारगिल के मोर्चे से क्रिकेट की पिच तक: ध्रुव जुरेल के पिता की अनकही कहानी
मन की बात: नशे की लत से जंग जीतते युवाओं की प्रेरणादायक कहानी, PM मोदी हुए भावुक
मन की बात: पीएम मोदी का फिटनेस मंत्र, बोले- खाने में तेल कम करें और नशे को कहें न