पंजाब की राजनीति में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले বড় उलटफेर देखने को मिला है। चमकौर साहिब से आम आदमी पार्टी (AAP) के मौजूदा विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देकर शिरोमणि अकाली दल (SAD) का दामन थाम लिया है।
सुखबीर बादल ने किया स्वागत शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने डॉ. चरणजीत सिंह का पार्टी में स्वागत किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा कि डॉ. चरणजीत चिकित्सा क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अकाली दल में उन्हें और उनकी पूरी टीम को उचित मान-सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।
चन्नी को हराकर बने थे जायंट किलर डॉ. चरणजीत सिंह की राजनीतिक साख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता चरणजीत सिंह चन्नी को धूल चटाई थी। इस ऐतिहासिक जीत ने उन्हें राज्य की राजनीति में रातों-रात एक बड़ा चेहरा बना दिया था।
टिकट कटने पर फूटा गुस्सा 2027 के आगामी चुनावों के लिए आप ने चमकौर साहिब से डॉ. चरणजीत का टिकट काटकर बसपा के पूर्व पंजाब अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस फैसले ने डॉ. चरणजीत की नाराजगी को सार्वजनिक कर दिया।
दो बार हुआ विश्वासघात पार्टी छोड़ने के बाद डॉ. चरणजीत ने आप नेतृत्व पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने उनके साथ दो बार धोखा किया है। पहला, 2022 में पूर्व सीएम चन्नी को हराने के बावजूद उन्हें भगवंत मान सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया। दूसरा, अब बिना कोई ठोस कारण बताए उनका टिकट काट दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के इस उपेक्षित रवैये के कारण ही उन्होंने यह कठोर कदम उठाया है।
इस दलबदल के बाद अब चमकौर साहिब सीट पर समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। अकाली दल इस बदलाव के जरिए क्षेत्र में अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत करने की कोशिश में है।
It is a pleasure to welcome the sitting @AamAadmiParty MLA from Chamkaur Sahib, Dr. Charanjit Singh, into the Shiromani Akali Dal.
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) November 29, 2026
Dr. Charanjit is a well-reputed personality in the medical field. I assure him and his team that they will get due respect and responsibility in the… pic.twitter.com/BIU2DjXLfh
सॉरी यार, आपको खिलाया नहीं... : टीम इंडिया से बाहर होने पर मोहम्मद सिराज के लिए फैन का भावुक संदेश
परिसीमन पर सियासी घमासान: ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर राहुल गांधी का बड़ा हमला
गोरखपुर की बदलती तस्वीर: CM योगी ने दी 502 करोड़ की सौगात, 17 हजार करोड़ से खुलेगी रोजगार की राह
दुनिया में बजा बिहार का डंका: बिहार म्यूजियम ने लूव्र और मेट को पछाड़ा, एशिया में बना नंबर-1
अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों का बड़ा प्रहार: आतंकी नेटवर्क का मददगार OGW गिरफ्तार
पानीपत स्टेशन पर बवाल: दिव्यांग कोच में घुसने की जिद में तोड़ा शीशा, वीडियो वायरल
Realme का अल्ट्रा धमाका: नंबर सीरीज में पहली बार आएगा 9,000mAh बैटरी वाला पावरफुल स्मार्टफोन
कैलिफोर्निया में भूकंप का जोरदार झटका: लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट की छत गिरी, रिफाइनरी में भड़की आग
क्या राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
परिसीमन बिल पर सियासी घमासान: स्टालिन और पवार को मनाने दिल्ली से निकले खरगे-सोनिया