पटना का बिहार म्यूजियम अब वैश्विक स्तर पर भारत का गौरव बन गया है। दुनिया के 100 बेहतरीन संग्रहालयों की सूची में इसे 9वां स्थान मिला है। खास बात यह है कि इसने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के मेट म्यूजियम जैसे विश्व प्रसिद्ध संग्रहालयों को पीछे छोड़ दिया है।
यह उपलब्धि जर्मनी की डिजिटल मैगजीन वर्थ अ जर्नी द्वारा जारी की गई 2026 की सूची में दर्ज हुई है। यह इकलौता ऐसा भारतीय संग्रहालय है जिसने एशिया में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
पीएम मोदी ने की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 140वें एपिसोड में इस उपलब्धि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की बढ़ती सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण है। इस संग्रहालय में पाषाण काल से लेकर आधुनिक युग तक की दुर्लभ कलाकृतियां, सिक्के और लोक कला का अद्भुत संग्रह मौजूद है।
वेनिस में भी भारत का जलवा पीएम मोदी ने इटली के वेनिस आर्ट बिएनाले का भी उल्लेख किया, जिसे कला जगत का ओलंपिक माना जाता है। भारत के पवेलियन Geographies of Distance: Remembering Home को दुनिया भर के दर्शकों ने सर्वश्रेष्ठ चुना। भारत को विजिटर्स लायन फॉर बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन सम्मान से नवाजा गया, जो कि दर्शकों के वोट पर आधारित था।
दिसंबर से शुरू होगा इंडिया बिएनाले कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में 4 दिसंबर 2026 से इंडिया बिएनाले की शुरुआत हो रही है। 108 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश के ऐतिहासिक स्मारक और आर्ट गैलरी कला, वास्तुकला और डिजाइन का केंद्र बनेंगे। यह आयोजन 21 मार्च 2027 तक चलेगा।
वडनगर में जमीन के नीचे दिखेगा इतिहास पीएम ने गुजरात के वडनगर स्थित अनंत अनादि वडनगर पुरातत्व संग्रहालय का भी जिक्र किया। इस संग्रहालय की खासियत यह है कि यह उसी जगह बना है जहां खुदाई हुई थी। पर्यटक यहां जमीन के कई मीटर नीचे जाकर खुदाई से मिले प्राचीन अवशेषों को रीयल-टाइम देख सकते हैं, जो उन्हें सीधे इतिहास से जोड़ता है।
*
वंदे भारत के खाने में निकला लोहे का बोल्ट, यात्रियों की सुरक्षा पर फिर उठे गंभीर सवाल
दिल्ली: ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट बना काल, भीषण आग में 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत
महिला आरक्षण पर आर-पार: संजय सरावगी की राहुल, अखिलेश और तेजस्वी को सूपड़ा साफ की चेतावनी
बिग बॉस 20: सलमान खान का वीकेंड का वार में रौद्र रूप, लव, कनिका और काजी को लगाई जमकर फटकार
2027 यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दांव, सत्ता में आए तो बनाएंगे मुस्लिम और ओबीसी डिप्टी CM
नारी शक्ति और परिसीमन का सियासी संग्राम: दल हित से ऊपर देश हित , विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी
क्या टीम इंडिया में छिड़ी है जंग? सिराज और गौतम गंभीर का वायरल वीडियो मचा रहा बवाल
दिल्ली के विश्वास नगर में मातम: ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट बना काल, आग लगने से 4 की दर्दनाक मौत
लद्दाख का पीस बॉन्ड विवाद: सोनम वांगचुक ने प्रशासन से पूछे तीखे सवाल
मुश्किल घड़ी में कांबली के सारथी बने एकनाथ शिंदे, इलाज से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक का उठाया जिम्मा