सुबह 4 बजे का मंजर दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। फर्श बाजार थाना क्षेत्र की गली नंबर 11 में स्थित एक ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर अचानक भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब इलाके में सन्नाटा था और लोग गहरी नींद में सो रहे थे।
सोते रह गए चार लोग मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर उस समय कुल 6 लोग मौजूद थे। ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर लगी आग इतनी विकराल थी कि वहां सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। धुएं और आग की चपेट में आने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दो घायलों का चल रहा इलाज हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
पुलिस कर रही जांच शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह 4:20 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह शॉर्ट सर्किट का मामला है या चार्जिंग के दौरान कोई तकनीकी खामी रही।
सुरक्षा पर उठे सवाल आवासीय इलाकों में चल रहे ऐसे अवैध या असुरक्षित चार्जिंग पॉइंट्स पर अब बड़े सवाल उठने लगे हैं। घनी आबादी वाले विश्वास नगर में इस तरह की लापरवाही ने चार लोगों की जान ले ली है। फिलहाल, पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है और फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।
Delhi: Four people died and two others were injured after a fire broke out at an e-rickshaw charging point in Vishwas Nagar, under the Farsh Bazar police station area of Shahdara district, around 4 am. Six people were sleeping at the site when the fire broke out. Fire tenders… pic.twitter.com/plm9Tur9Cb
— IANS (@ians_india) November 29, 2026
हम बिहारी हैं : पटना में अक्षरा सिंह का दिखा गौरवमयी अंदाज, श्रद्धा संग महादेव के जयकारों से गूंजा शहर
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: पीएम मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- दलहित से ऊपर राष्ट्रहित
कैलिफोर्निया में भूकंप का जोरदार प्रहार: लैंडिंग के दौरान पायलट को मिला गो बैक का आदेश
IFFI 2026: ऋषभ शेट्टी का जलवा और हनुमान अंश की धमाकेदार जीत, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
क्या क्रिकेट पिच से राजनीतिक मैदान में उतरेंगे मोहम्मद शमी? नितिन नवीन से मुलाकात ने बढ़ाईं अटकलें
राष्ट्रीय संकट से महिला आरक्षण तक: संसद के विशेष सत्रों ने कब-कब बदली देश की राजनीति?
‘ए गुंजन...’ पर मीसा भारती की मिमिक्री: आरजेडी सांसद का नया अंदाज हुआ वायरल
गोरखपुर में सीएम योगी का सख्त एक्शन: जमीन कब्जाने वालों की अब खैर नहीं
जेल से रिहाई के बाद अरविंद केजरीवाल से मिले नरेश बाल्यान, कहा- तानाशाही की हार हुई
दिल्ली के विश्वास नगर में मातम: ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट बना काल, आग लगने से 4 की दर्दनाक मौत