मेरठ के भावनपुर इलाके में दहेज के लालच ने एक शादी का रिश्ता हमेशा के लिए तोड़ दिया। जब दूल्हे पक्ष ने अपनी जिद नहीं छोड़ी, तो लड़की के पिता ने कुछ ऐसा किया कि अब सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है।
क्या था मामला? ज्ञानपुर गांव के शमशेर के बेटे और सौलाना गांव की युवती का रिश्ता पांच महीने पहले तय हुआ था। सगाई के दौरान लड़की वालों ने दहेज में सामान और एक लाख रुपये नकद भी दिए थे। शनिवार को जब शादी से जुड़ी रस्म के लिए लड़का पक्ष लड़की के घर पहुंचा, तो उनकी मांगें बढ़ती गईं।
थार के आगे झुके नहीं पिता सबसे पहले दूल्हे पक्ष ने स्प्लेंडर की जगह बुलेट बाइक की मांग की। जब लड़की के पिता ने गरीबी का हवाला दिया, तो दूल्हे पक्ष ने थार गाड़ी की मांग रख दी। बताया जा रहा है कि लड़के वालों को पता चल गया था कि लड़की के पिता ने हाल ही में अपनी जमीन बेची है, इसलिए वे लगातार महंगे तोहफों का दबाव बनाने लगे।
खिलौना देकर किया अपमान का जवाब लड़की के पिता ने दूल्हे पक्ष को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे अड़े रहे। हार मानकर लड़की के परिवार ने बाजार से एक प्लास्टिक की खिलौना थार मंगवाई। रात करीब 10 बजे मेहमानों के सामने ही दूल्हे के पिता के हाथ में वह खिलौना थमा दिया गया।
इंसान नहीं, गाड़ी चाहिए थी वीडियो में लड़की के पिता कहते साफ सुनाई दे रहे हैं कि इन्हें इंसान की नहीं, बल्कि गाड़ी की जरूरत थी। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब यह रिश्ता खत्म हो गया है और सगाई में दिए गए सभी उपहार वापस ले लिए गए हैं।
इस घटना के बाद लड़की के परिवार ने समाज को एक कड़ा संदेश दिया है कि स्वाभिमान के आगे दहेज का लालच कुछ भी नहीं है। फिलहाल, इस अनोखे विरोध का वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
*बेटे की शादी में पिता ने दहेज में THAR मांगी: मेरठ में लड़की वालों ने खिलौना पकड़ाकर रिश्ता तोड़ा, बोले- तुम्हें इंसान की जरूरत नहीं pic.twitter.com/iAIxgAfo37
— Srishti Vishwakarma (@Srishtivishwak4) November 29, 2026
न पानी में, न जमीन पर: हवा में तैरता दिखा विशालकाय जहाज, 20 घंटे में 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
मोहम्मद सिराज और गंभीर के बीच क्या सब ठीक है? वायरल वीडियो ने बढ़ाई भारतीय फैंस की चिंता
वंदे भारत के खाने में निकला लोहे का बोल्ट, यात्रियों की सुरक्षा पर फिर उठे गंभीर सवाल
दिल्ली: ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट बना काल, भीषण आग में 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत
चमकौर साहिब में आप को बड़ा झटका: विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का हाथ
भारत की लड़खड़ाती पारी: जुरेल के अर्धशतक से बची उम्मीद, न्यूजीलैंड का दबदबा बरकरार
क्या टीम इंडिया में छिड़ी है जंग? सिराज और गौतम गंभीर का वायरल वीडियो मचा रहा बवाल
दुनिया में बजा बिहार का डंका: बिहार म्यूजियम ने लूव्र और मेट को पछाड़ा, एशिया में बना नंबर-1
मन की बात में पीएम मोदी ने की भारतीय चॉकलेट की तारीफ, वैश्विक पटल पर चमका मेड इन इंडिया का नाम
मुंबई इंडियंस का रोहित दांव : क्या पुरानी राह पर चलकर भविष्य को दांव पर लगा रही है टीम?