सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। वीडियो में एक विशाल मालवाहक जहाज समुद्र की लहरों पर नहीं, बल्कि हवा में तैरता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पहली नजर में यह किसी फिल्म के दृश्य या जादू जैसा लगता है, लेकिन इसकी सच्चाई वैज्ञानिक है।
कहां का है यह वायरल वीडियो? यह हैरान कर देने वाला नजारा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अजमान बीच का है। इसे केरल के कोझिकोड के रहने वाले फोटोग्राफर जसील पेरालास्सेरी ने अपने कैमरे में कैद किया है। जसील जब बीच पर थे, तब उनकी नजर इस जहाज पर पड़ी, जो समुद्र से काफी ऊपर हवा में लटका हुआ प्रतीत हो रहा था।
20 घंटे में 3.1 करोड़ व्यूज इस वीडियो के वायरल होने की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 20 घंटे में इसे 3.1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इंटरनेट पर लोग इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कोई इसे चमत्कार मान रहा है, तो कोई इसे कैमरे की एडिटिंग करार दे रहा है।
क्या है सुपीरियर मिराज का रहस्य? विज्ञान के अनुसार, यह कोई जादू नहीं बल्कि सुपीरियर मिराज (Superior Mirage) नामक एक दुर्लभ प्राकृतिक घटना है। यह एक प्रकार का ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों का धोखा है। यह तब होता है जब समुद्र की सतह के पास ठंडी हवा और उसके ऊपर गर्म हवा की परत बन जाती है, जिसे टेम्परेचर इनवर्जन कहते हैं।
कैसे काम करता है यह ऑप्टिकल इल्यूजन? जब हवा की इन परतों का तापमान अलग-अलग होता है, तो प्रकाश की किरणें अपना रास्ता बदल लेती हैं और मुड़ जाती हैं। जहाज से आने वाली रोशनी जब इन परतों से गुजरती है, तो हमारी आंखों तक उसकी छवि उसकी वास्तविक स्थिति से ऊपर पहुंचती है। इसी कारण दूर खड़ा जहाज हमें पानी से ऊपर हवा में तैरता हुआ दिखाई देता है।
सुपीरियर मिराज नाम की दुर्लभ प्राकृतिक घटना है, जिसकी वजह से जहाज हवा में तैरते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो को 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।#UAE #Ajman #SuperiorMirage #ViralVideo pic.twitter.com/UvTfGfYxX1
— Darshan (@Darshanbihar05) November 28, 2026
यूपी चुनाव 2027: खरगे की नसीहत भी बेअसर, इमरान मसूद ने फिर दी सपा को चुनौती
नारी शक्ति का नया युग: पीएम मोदी का अजेय संकल्प , क्या संसद में टूटेंगे दशकों पुराने रिकॉर्ड?
दहेज में मांगी Thar तो लड़की वालों ने थमाया खिलौना, कैमरे के सामने तोड़ा रिश्ता
क्या सलमान-विवेक की पुरानी दुश्मनी का हुआ द एंड ? मातृभूमि पर विवेक ओबेरॉय के बयान ने मचाई हलचल
राष्ट्र सर्वोपरि है: संघ शताब्दी वर्ष पर मोहन भागवत का संदेश, विश्व की आशा बनी भारत की सहयोगी छवि
NTA का छात्रों को अलर्ट: परीक्षा फॉर्म भरने से पहले आधार-मोबाइल नंबर का मिलान जरूर कर लें
जो मैं जानता हूं, वो मुझे क्या बताओगे? पशुपतिनाथ मंदिर में साधु ने विदेशी प्रचारकों को दिया करारा जवाब
मन की बात: नशे की लत से जंग जीतते युवाओं की प्रेरणादायक कहानी, PM मोदी हुए भावुक
क्या क्रिकेट पिच से राजनीतिक मैदान में उतरेंगे मोहम्मद शमी? नितिन नवीन से मुलाकात ने बढ़ाईं अटकलें
पारूल यूनिवर्सिटी में अश्लीलता का विस्फोट : मेरे नीचे आ जाओ वाले विवादित बयान पर मचा बवाल