मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में दहेज लोभियों को एक ऐसा सबक मिला, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। शादी से ठीक पहले दूल्हे पक्ष की ओर से थार गाड़ी की मांग करना उन्हें भारी पड़ गया। दुल्हन के पिता ने न केवल उनकी मांग को ठुकराया, बल्कि उन्हें खिलौने वाली थार थमाकर घर से विदा कर दिया।
पांच महीने पहले तय हुआ था रिश्ता यह मामला परतापुर थाना क्षेत्र के सौलाना गांव से जुड़ा है। करीब पांच महीने पहले बब्बर की बेटी का रिश्ता ज्ञानपुर निवासी शमशेर के बेटे के साथ तय हुआ था। सगाई में लड़की पक्ष ने एक लाख रुपये और अन्य कीमती सामान भी दिया था।
जमीन बिकने की खबर मिलते ही जागी लालच आरोप है कि कुछ समय पहले दुल्हन के पिता ने अपनी जमीन बेची थी। जैसे ही यह बात दूल्हे वालों को पता चली, उनकी नियत डोल गई। उन्होंने शादी की रस्मों के बीच अचानक थार गाड़ी की मांग रख दी। लड़की के पिता ने अपनी आर्थिक तंगी का हवाला दिया, लेकिन लड़के वाले अपनी जिद पर अड़े रहे।
पीली चिट्ठी की रस्म बनी आखिरी मुलाकात शनिवार को शादी की पीली चिट्ठी लेकर लड़के पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग लड़की के घर पहुंचे थे। लड़की वालों ने धैर्य का परिचय देते हुए उन्हें रात 10 बजे तक बैठाए रखा और जमकर खातिरदारी की। लेकिन जैसे ही गाड़ी की मांग पर बहस शुरू हुई, लड़की के पिता ने बाजार से एक प्लास्टिक की खिलौना थार मंगवाई।
कैमरे के सामने किया रिश्ता खत्म सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन के पिता दूल्हे के परिजनों को खिलौना गाड़ी देते हुए साफ कह रहे हैं कि उन्हें इंसान नहीं, गाड़ी चाहिए थी। उन्होंने उसी पल रिश्ता तोड़ दिया और सगाई में दिए गए तोहफे भी वापस कर दिए। इस साहसी कदम के बाद लड़के वाले वहां से उल्टे पांव लौट गए।
दहेज प्रथा पर एक कड़ा प्रहार दहेज के खिलाफ लड़की पक्ष का यह अंदाज अब मिसाल बन गया है। मामला फिलहाल पुलिस तक नहीं पहुंचा है, लेकिन स्थानीय लोग दुल्हन के परिवार के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं। बिना किसी शोर-शराबे के, दहेज लोभियों को उन्हीं के अंदाज में जवाब देकर इस परिवार ने समाज को एक बड़ा संदेश दिया है।
*
संसद के विशेष सत्र में आर-पार के मूड में सपा: तीनों बिलों के खिलाफ जारी किया व्हिप
रील का खतरनाक जुनून: बीच हाईवे पर जान हथेली पर रख लड़की ने किया डांस
थिएटर में ही रामायण का जलवा: ओटीटी रिलीज पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का बड़ा बयान
आज का मौसम: दक्षिण में चक्रवात का खतरा, उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक; आपके शहर का हाल
क्या बेटी की शादी में छोटे सरकार ने ड्राइवर को मारी लात? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
यूपी की राजनीति में बड़ा बदलाव: महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी 242 नई सीटें, केशव मौर्य ने बताया पूरा प्लान
हेगले ओवल में भारत की मुश्किल: ध्रुव जुरेल की बहादुरी के बावजूद न्यूजीलैंड को 110 रनों की बढ़त
TVK को समर्थन क्यों? चिदंबरम ने तोड़ी चुप्पी, DMK से दूरी पर दिया बड़ा बयान
परिसीमन बिल पर सियासी घमासान: स्टालिन और पवार को मनाने दिल्ली से निकले खरगे-सोनिया
नौकरी की खुशी बनी मातम, रजरप्पा जा रहे परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत