रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे स्टारर फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही है। 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म के विजुअल्स और ग्रैंड स्केल को देखते हुए इसे बड़े पर्दे का अनुभव माना जा रहा है।
ओटीटी को लेकर क्या है सच? सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि फिल्म के डिजिटल राइट्स 450 करोड़ रुपये में जियोहॉटस्टार को बेच दिए गए हैं। हालांकि, फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अभी तक किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ कोई डील नहीं हुई है।
फिलहाल कोई योजना नहीं नमित मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि मेकर्स फिल्म को अभी ओटीटी पर लाने की जल्दबाजी में नहीं हैं। उन्होंने कहा, हम इसे अभी किसी स्टैंडर्ड प्रोसेस के तहत ओटीटी पर रिलीज नहीं कर रहे हैं। मेरा मानना है कि दर्शक पहले सिनेमाघरों में जाकर फिल्म के म्यूजिक और विजुअल्स का अनुभव लें।
महीनों का करना होगा इंतजार प्रोड्यूसर ने यह भी साफ कर दिया कि भविष्य में भी अभी ऐसी कोई डील नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा कि फिल्म को ओटीटी पर आने में अभी कई महीने लगेंगे। उन्होंने पे-पर-व्यू मॉडल की ओर भी हल्का इशारा किया है, लेकिन फ़िलहाल फोकस पूरी तरह से थियेटर एक्सपीरियंस पर है।
बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के पार फिल्म की सफलता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने रिलीज के 24 दिनों में ही भारत में 1,015.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। दर्शकों का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके चलते मेकर्स इसे लंबे समय तक सिनेमाघरों में ही बनाए रखने के पक्ष में हैं।
बता दें कि रामायण का दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में रिलीज किया जाएगा। तब तक दर्शकों के पास इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर ही देखने का एकमात्र विकल्प होगा।
Ramayana will not come on OTT anytime soon.
— KBP Reviews🏹 (@KshitizCritic) November 28, 2026
Namit Malhotra confirmed that he has NOT signed any OTT Deal with anyone as of now, Neither he is doing that in near future, It will take months to come on OTT.
Hinted about Pay Per View model. pic.twitter.com/iS3YdBgMYs
नारी शक्ति का नया युग: पीएम मोदी का अजेय संकल्प , क्या संसद में टूटेंगे दशकों पुराने रिकॉर्ड?
जेल से रिहाई के बाद अरविंद केजरीवाल से मिले नरेश बाल्यान, कहा- तानाशाही की हार हुई
दिल्ली में आसमान सजेगा रंग-बिरंगी पतंगों से: अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव-2027 का बिगुल बजा
संसद में परिसीमन पर महासंग्राम: अखिलेश यादव ने फूंका बिगुल, सपा के सभी सांसदों को जारी किया व्हिप
फरीदाबाद: आवारा कुत्तों को खाना खिलाना पड़ा भारी, महिला को बीच सड़क पर घेरा; कपड़े फाड़े और जमकर पीटा
Realme का अल्ट्रा धमाका: नंबर सीरीज में पहली बार आएगा 9,000mAh बैटरी वाला पावरफुल स्मार्टफोन
Bigg Boss 20: लव गिल पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे स्काउट ओपी, सलमान खान ने सरेआम लगा दी क्लास!
क्राइस्टचर्च टेस्ट: न्यूजीलैंड मजबूत, भारत के सामने 243 रनों की बड़ी चुनौती
दिल्ली: ई-रिक्शा की चार्जिंग बनी काल, विश्वास नगर में भीषण आग से 4 लोगों की दर्दनाक मौत
रामायण का ऐतिहासिक धमाका: बाहुबली 2 को पछाड़ा, अब दंगल का रिकॉर्ड खतरे में!