क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाजी आक्रमण के सामने संघर्ष करती नजर आई। लंच तक भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अभी भी कीवी टीम से 150 रन पीछे है।
मुश्किल परिस्थितियों में विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी संभाली। जुरेल ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक पूरा किया। लंच ब्रेक तक जुरेल 55 रन बनाकर नाबाद हैं और टीम की बची-खुची उम्मीदें उन्हीं पर टिकी हैं।
सुबह के सत्र में बल्लेबाजी करने आए ध्रुव जुरेल और आकाश दीप ने कीवी गेंदबाजों के खिलाफ मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर 46 रनों की महत्वपूर्ण साझदारी की, जिसने भारत को फॉलोऑन के खतरे से निकालने में मदद की। आकाश दीप ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 29 रनों का योगदान दिया, लेकिन इसके बाद वे अपना विकेट गंवा बैठे।
आकाश दीप के आउट होने के बाद मैदान पर आए गुरनूर बराड़ से टीम को बड़ी उम्मीदें थीं। हालांकि, काइल जेमीसन की एक सटीक इनस्विंगर गेंद पर गुरनूर पूरी तरह से चूक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। गुरनूर ने 46 गेंदों का सामना किया और केवल 10 रन बना सके।
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। शनिवार के खेल के बाद भारत की स्थिति बेहद नाजुक थी, लेकिन तीसरे दिन सुबह के सत्र में 90 रन जोड़कर भारतीय बल्लेबाजों ने कुछ हद तक वापसी की है।
अब भारतीय टीम की कोशिश जल्द से जल्द न्यूजीलैंड के स्कोर के करीब पहुंचने की होगी, ताकि मैच में बनी चुनौती को बरकरार रखा जा सके। वहीं, कीवी गेंदबाज बचे हुए दो विकेट जल्द से जल्द गिराकर भारत पर दबाव बढ़ाना चाहेंगे।
That s Lunch on Day 3
— BCCI (@BCCI) November 29, 2026
Dhruv Jurel and Akash Deep got to a gritty 46 run partnership, before he was joined by Gurnoor Brar in the middle.
90 runs for #TeamIndia in the morning session.
Scorecard - https://t.co/6iCwvH4Zap#NZvINDpic.twitter.com/kzCeQrR2uq
फरीदाबाद: आवारा कुत्तों को खाना खिलाना पड़ा भारी, महिला को बीच सड़क पर घेरा; कपड़े फाड़े और जमकर पीटा
ब्रिटेन के पेंशन विभाग पर बड़ा साइबर हमला: कई ऑनलाइन सेवाएं ठप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
क्या आप बच्चे की हर मुश्किल खुद सुलझा देते हैं? हर्ष गोयनका की पैरेंटिंग सलाह ने छेड़ी नई बहस
292 गेंदों का लंबा इंतजार: जसप्रीत बुमराह ने विकेट लेते ही कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया पर मच गई हलचल
बिजनौर: गांव की गलियों में बेखौफ टहलता दिखा गुलदार, CCTV फुटेज ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद
कैलिफोर्निया में भूकंप का जोरदार प्रहार: लैंडिंग के दौरान पायलट को मिला गो बैक का आदेश
परिसीमन की आड़ में सीट चोरी की साजिश? CJP की चेतावनी से गरमाई सियासत
संकट में पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का सहारा बने एकनाथ शिंदे, इलाज और बच्चों की पढ़ाई का उठाएंगे खर्च
युवाओं के सपनों पर नशे का प्रहार और संचार साथी की डिजिटल ताकत
Bigg Boss 20: लव गिल पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे स्काउट ओपी, सलमान खान ने सरेआम लगा दी क्लास!