आजकल कई माता-पिता अपने बच्चे को जरा सी भी परेशानी में नहीं देख पाते। बच्चा खेल में हारे या दोस्त से झगड़ा करे, अभिभावक तुरंत खुद मैदान में उतरकर समस्या सुलझाने लगते हैं। उद्योगपति हर्ष गोयनका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस ओवर-प्रोटेक्टिव पैरेंटिंग पर सवाल उठाए हैं।
जिंदगी के लिए तैयार करना है, आरामदायक बनाना नहीं हर्ष गोयनका ने अपने वीडियो संदेश में कहा, हम ऐसे बच्चों को पाल रहे हैं जो जीवन की छोटी-मोटी असुविधाओं से भी अनजान हैं। माता-पिता का काम उन्हें जीवन के लिए तैयार करना है, न कि उनके लिए जीवन को हमेशा आसान और आरामदायक बनाना। गोयनका का मानना है कि हर समस्या को माता-पिता द्वारा सुलझाए जाने से बच्चा खुद कोशिश करना और हार से सीख लेना बंद कर देता है।
बच्चे की बात सुनने का सही तरीका जब बच्चा परेशान होकर घर आए, तो तुरंत समाधान देने के बजाय पहले उसे पूरा सुनें। उससे पूछें कि वह कैसा महसूस कर रहा है और आपसे किस तरह की मदद की उम्मीद कर रहा है। अक्सर बच्चा केवल अपना दुख बांटना चाहता है। उसकी बात को बीच में काटकर सलाह देने से आप उस जानकारी को खो देते हैं, जो समस्या की जड़ तक पहुंचने के लिए जरूरी है।
छोटे फैसलों में शामिल करें बच्चे को निर्णय लेने का अभ्यास कराने के लिए उसे रोजमर्रा के कामों में शामिल करें। जैसे, स्कूल बैग जमाना या खिलौने समेटना। उसे विकल्प दें, जैसे क्या तुम पहले होमवर्क करोगे या कमरा साफ करोगे? इससे वह अपनी जिम्मेदारियों को समझना सीखता है। उसे बड़ों जैसी समझ की उम्मीद न दें, बल्कि भागीदारी बढ़ाएं।
हार को सीखने का जरिया बनाएं अगर बच्चा खेल में हारकर रोता है, तो उसे यह न कहें कि इसमें रोने वाली क्या बात है। पहले उसकी मेहनत को स्वीकार करें। शांत होने के बाद उससे पूछें कि खेल में क्या अच्छा रहा और अगली बार वह क्या अलग करना चाहेगा। उसे हर हाल में सबसे अच्छा साबित करने का दबाव न दें, बल्कि अभ्यास और निरंतरता का महत्व सिखाएं।
जिम्मेदारी धीरे-धीरे बढ़ाएं मदद को पूरी तरह से बंद करने के बजाय, उसे धीरे-धीरे कम करें। यदि बच्चा कोई काम नहीं कर पा रहा है, तो काम छीनकर खुद करने के बजाय उसे मार्गदर्शन दें। उससे पूछें कि काम में क्या छूट गया है। हालांकि, सुरक्षा से जुड़े मामलों में निगरानी जरूरी है।
अति से बचें, भरोसे का रिश्ता बनाएं माता-पिता होने का मतलब बच्चे को जानबूझकर तकलीफ देना नहीं है। उसे प्यार, सुरक्षा और सम्मान मिलना जरूरी है। लेकिन रोजमर्रा की छोटी-मोटी परेशानियों में उसे खुद जूझने का मौका दें। उन्हें यह भरोसा होना चाहिए कि यदि स्थिति गंभीर हुई, तो आप उनके साथ खड़े हैं। इसी भरोसे के दम पर बच्चा भविष्य की बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वासी बनेगा।
We are raising children who are increasingly unfamiliar with discomfort. As parents, our job is to prepare them for life, not make life comfortable for them. pic.twitter.com/j5wNdbCKBS
— Harsh Goenka (@hvgoenka) November 28, 2026
नौकरी की खुशी बनी मातम, रजरप्पा जा रहे परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
नारी शक्ति वंदन संशोधन: संसद में महा-रण की तैयारी, सरकार और विपक्ष आमने-सामने
यूपी चुनाव 2027: खरगे की नसीहत भी बेअसर, इमरान मसूद ने फिर दी सपा को चुनौती
कारगिल युद्ध का खत और क्रिकेट का मैदान: ध्रुव जुरेल की सफलता के पीछे छिपी है पिता की अनकही कुर्बानी
क्या आप बच्चे की हर मुश्किल खुद सुलझा देते हैं? हर्ष गोयनका की पैरेंटिंग सलाह ने छेड़ी नई बहस
गोरखपुर में सीएम योगी का सख्त एक्शन: जमीन कब्जाने वालों की अब खैर नहीं
ILT20: सुपर ओवर का क्लाइमेक्स , आखिरी गेंद पर पूरन के छक्के से हारी हुई बाजी जीत गई MI एमिरेट्स
एअर इंडिया एक्सप्रेस की वापसी: जेद्दा के लिए उड़ानें शुरू, रियाद-दम्माम के लिए अभी और इंतजार
सिक्किम का दशकों पुराना सपना पूरा: पहली रेल लाइन के लिए टनल खुदाई का काम संपन्न
उत्तर भारत में कोहरे की चादर, तो दक्षिण में बारिश का दौर: जानें कैसा रहेगा आज का मौसम