नवंबर का आखिरी रविवार देश के अलग-अलग हिस्सों में दो तरह के मौसम का गवाह बनेगा। जहाँ उत्तर भारत भीषण कोहरे और ठिठुरन की चपेट में है, वहीं दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। कराईकल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भी बादल बरस सकते हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है, जहाँ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
उत्तर भारत में कोहरे की मार उत्तर भारत के राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कोहरा बड़ी समस्या बना हुआ है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट है। हिमाचल में 1 दिसंबर तक निचले और मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है, हालांकि फिलहाल बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है।
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मिजाज? राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह घने कोहरे के साथ शुरू होगी, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम रह सकती है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
यूपी-बिहार: ठंड का असर बढ़ा उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। यूपी के कई हिस्सों में सुबह के वक्त धुंध छाई रहेगी, जबकि बिहार में आसमान साफ रहने के आसार हैं। नवंबर खत्म होते ही इन दोनों राज्यों में ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। फिलहाल, इन राज्यों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।
🌧️ Weather Forecast | 28 November 2026
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 28, 2026
Isolated heavy rainfall is likely over Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal on 28th November 2026.
No significant weather is expected over the remaining parts of the country during the next one week.
Stay updated with the latest weather… pic.twitter.com/VtIoypIWt8
ब्रैडमैन की ड्रीम टीम : सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही थे उस दौर के इकलौते खिलाड़ी जिन्हें महान बल्लेबाज ने दी जगह
परिसीमन पर विपक्ष में दरार: खरगे और सोनिया की डैमेज कंट्रोल कवायद, स्टालिन-पवार से करेंगे मुलाकात
भुवन बाम की अश्लील टिप्पणी पर मचा बवाल, मुश्किल में फंसे कॉमेडियन; वडोदरा पुलिस ने लिया संज्ञान
TMC का कड़ा प्रहार: अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा खत, दागदार सांसदों के वोटिंग अधिकार पर रोक की मांग
वायरल वीडियो: गंभीर और सिराज के बीच बढ़ी दूरियां? मैदान पर हुई अनदेखी ने खड़े किए सवाल!
अनंत सिंह की बेटी की शादी पर तेजस्वी का तीखा प्रहार, बोले- एक विवाह में दिख गई बिहार की बदहाली
क्या राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? बीजेपी के दिग्गज नेता से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज
दहेज के लोभियों को मुंहतोड़ जवाब: पिता ने थार मांगी तो लड़की वालों ने थमा दी प्लास्टिक की खिलौना कार
57वें IFFI में मेड इन इंडिया का परचम, बेस्ट वेब सीरीज का खिताब जीत रचा इतिहास!
मन की बात: युवाओं के लिए नशा एक बड़ी चुनौती, पीएम मोदी ने समाज से एकजुट होने का किया आह्वान