गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2026 का समापन एक शानदार उपलब्धि के साथ हुआ। हिंदी डॉक्यूड्रामा सीरीज मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी ने प्रतिष्ठित बेस्ट वेब सीरीज (OTT) अवॉर्ड जीतकर भारतीय सिनेमा में अपनी धाक जमा ली है।
46 की दौड़ में बाजी मारी इस साल ओटीटी अवॉर्ड्स के लिए देश की विभिन्न भाषाओं से कुल 46 सीरीज नामांकित की गई थीं। जूरी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद पांच सीरीज को फाइनल राउंड के लिए चुना था, जिनमें देवखेल , मुसाफिर कैफे , माया सभा और आदर्श बाल विद्यालय जैसी दमदार सीरीज शामिल थीं। इन सबको पछाड़कर रॉबी ग्रेवाल निर्देशित इस सीरीज ने बाजी मार ली।
जूरी का फैसला: भारतीयता और प्रेरणा जूरी के अध्यक्ष जमनादास मजेठिया ने इस चयन के पीछे का कारण स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि जूरी ऐसी कहानी की तलाश में थी जो भारतीय समाज और उद्यमशीलता की जड़ों से जुड़ी हो। मेड इन इंडिया ने जिस तरह से भारत की औद्योगिक यात्रा और सपनों को हकीकत में बदलने की कहानी दिखाई है, उसने जूरी का दिल जीत लिया।
10 लाख रुपये का इनाम IFFI में यह पुरस्कार डिजिटल कंटेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिया जाता है। इस जीत के साथ ही निर्माता, निर्देशक और क्रिएटर की तिकड़ी को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। 2023 से शुरू हुए इस कैटेगरी में यह जीत बेहद खास मानी जा रही है।
टाइटन की अनकही कहानी जून 2026 में रिलीज हुई यह छह एपिसोड की डॉक्यूड्रामा सीरीज, प्रसिद्ध किताब टाइटन: इनसाइड इंडियाज मोस्ट सक्सेसफुल कंज्यूमर ब्रांड पर आधारित है। सीरीज में जिम सर्भ ने जेरक्सेस देसाई और दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने जेआरडी टाटा की भूमिका निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नौ दिनों तक चले इस भव्य फिल्म फेस्टिवल का समापन इस सीरीज की जीत के साथ यादगार बन गया। यह पुरस्कार न केवल फिल्म की टीम के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह साबित करता है कि भारतीय ओटीटी कंटेंट अब वैश्विक स्तर की कहानियों के साथ बराबरी कर रहा है।
Celebrating creativity, vision and cinematic excellence! 🎥🏆
— PIB India (@PIB_India) November 28, 2026
Made in India: A Titan Story wins Best Web Series (OTT) at #IFFI 2026#IFFI2026 #57IFFI pic.twitter.com/2NcYh6b0GE
झारखंड: रांची-पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, रजरप्पा जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत
क्या सलमान-विवेक की पुरानी दुश्मनी का हुआ द एंड ? मातृभूमि पर विवेक ओबेरॉय के बयान ने मचाई हलचल
क्या बेटी की शादी में छोटे सरकार ने ड्राइवर को मारी लात? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
पानीपत स्टेशन पर बवाल: दिव्यांग कोच में घुसने की जिद में तोड़ा शीशा, वीडियो वायरल
अब बर्दाश्त नहीं होता : भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा नाता
100 साल की तपस्या का अंत नहीं, यह तो बस शुरुआत है : RSS प्रमुख मोहन भागवत
क्राइस्टचर्च में पलटी मारेगी टीम इंडिया? जीत की राह का ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार
अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों का बड़ा प्रहार: आतंकी नेटवर्क का मददगार OGW गिरफ्तार
TVK को समर्थन क्यों? चिदंबरम ने तोड़ी चुप्पी, DMK से दूरी पर दिया बड़ा बयान
दिल्ली अग्निकांड: विश्वास नगर में ई-रिक्शा चार्जिंग बनी मौत का सबब, 4 लोगों की दर्दनाक मौत