प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 140वें एपिसोड में देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। इस बार का संबोधन युवाओं के भविष्य, तकनीक और भारत की वैश्विक सांस्कृतिक उपलब्धियों पर केंद्रित रहा।
नशे के खिलाफ युद्ध का आह्वान प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं के भविष्य पर मंडरा रहे नशे के खतरे पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ड्रग्स युवाओं के सपनों के आड़े आ रही एक बड़ी चुनौती है। हालांकि, उन्हें इस बात का संतोष है कि नशा मुक्त युवा अभियान के जरिए समाज अब इसके खिलाफ सक्रिय हो रहा है। पीएम ने एक ऐसे युवा की कहानी भी साझा की, जिसने नशामुक्ति की जंग जीतकर अपनी जिंदगी को नई दिशा दी है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए आईगॉट कर्मयोगी पीएम मोदी ने सरकारी कामकाज में दक्षता लाने के लिए आईगॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म पर 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं। कर्मचारी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर इंडियन साइन लैंग्वेज तक सीख रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने संचार साथी पोर्टल का जिक्र किया, जो खोया हुआ मोबाइल फोन ढूंढने में आम जनता की मदद कर रहा है।
वैश्विक मंच पर भारत का डंका प्रधानमंत्री ने देश के लिए गर्व के पल साझा करते हुए बताया कि पटना स्थित बिहार म्यूजियम को दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूजियमों में 9वां स्थान मिला है, जो पूरे एशिया में प्रथम है। उन्होंने गुजरात के वडनगर में स्थित अनंत अनादि म्यूजियम का भी उल्लेख किया। साथ ही, इटली के वेनिस में आयोजित आर्ट बिएनले में भारत के पवेलियन को मिली वैश्विक सफलता पर खुशी जताई, जिसे दर्शकों ने सर्वश्रेष्ठ चुना है।
स्टार्टअप और सेवा का नया भारत पीएम मोदी ने चॉकलेट क्षेत्र में उभरते स्टार्टअप्स की तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्थानीय सामग्रियों से बने नए फ्लेवर्स से किसानों और महिला उद्यमियों को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। संबोधन के अंत में उन्होंने कनाडा में चल रहे साई धाम फूड बैंक के सेवा कार्यों को सराहा और महान कलाकार शोभा सिंह जी को उनकी 125वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
*Today, in ‘Mann Ki Baat’, I have called up one such young friend. Come, let us hear from him directly about how he won this battle in his life against drugs and the hardships that he endured. : PM @narendramodi#MannKiBaat || #PMonAkashvani || #PMonAIR@PMOIndia |… pic.twitter.com/umHr3btWuY
— All India Radio News (@airnewsalerts) November 29, 2026
रामगढ़ में काल बनकर आए हाईवे: रजरप्पा जा रही स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से टक्कर, 4 बच्चों समेत 13 की मौत
जो मैं जानता हूं, वो मुझे क्या बताओगे? पशुपतिनाथ मंदिर में साधु ने विदेशी प्रचारकों को दिया करारा जवाब
संकट में पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का सहारा बने एकनाथ शिंदे, इलाज और बच्चों की पढ़ाई का उठाएंगे खर्च
दिल्ली प्रदूषण पर गंभीर लापरवाही: रिव्यू मीटिंग से गायब रहे 13 अफसर, PWD ने मांगा जवाब
बिग बॉस 20: सलमान खान का वीकेंड का वार में रौद्र रूप, लव, कनिका और काजी को लगाई जमकर फटकार
आज का मौसम: दक्षिण में चक्रवात का खतरा, उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक; आपके शहर का हाल
57वें IFFI में मेड इन इंडिया का परचम, बेस्ट वेब सीरीज का खिताब जीत रचा इतिहास!
चमकौर साहिब में आप को बड़ा झटका: विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का हाथ
TVK को समर्थन क्यों? चिदंबरम ने तोड़ी चुप्पी, DMK से दूरी पर दिया बड़ा बयान
रामायण का ऐतिहासिक धमाका: बाहुबली 2 को पछाड़ा, अब दंगल का रिकॉर्ड खतरे में!