दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शहर में जहरीली हवा और ठंड का दोहरा संकट गहराता जा रहा है। इस बीच, प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को लेकर बुलाई गई एक महत्वपूर्ण रिव्यू मीटिंग से 13 अधिकारियों का गायब होना प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल रहा है।
मीटिंग में अधिकारियों की गैरहाजिरी पर एक्शन पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (PWD) ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन 13 अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। विभाग ने निर्देश दिया है कि गायब रहे सभी अधिकारी दो दिनों के भीतर अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) जमा करें। विभाग ने साफ किया है कि प्रदूषण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकों से अधिकारियों की अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदूषण हॉटस्पॉट्स पर है मुख्य जिम्मेदारी इन अधिकारियों को दिल्ली के विभिन्न प्रदूषण हॉटस्पॉट्स की निगरानी और वहां प्रदूषण कम करने के लिए समन्वय बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। PWD ने सभी सुपरिंटेंडिंग इंजीनियरों को सख्त आदेश दिए हैं कि वे अब से समीक्षा बैठकों में व्यक्तिगत रूप से अनिवार्य रूप से शामिल हों। भविष्य में किसी भी तरह की कोताही बरतने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
क्या है दिल्ली का वर्तमान हाल? केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 329 दर्ज किया गया, जबकि कई संवेदनशील इलाकों में यह 400 के पार गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।
प्रमुख इलाकों का हाल:
अक्टूबर में बनाई गई थी नोडल अफसरों की टीम प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए PWD ने अक्टूबर में दिल्ली के सभी 13 राजस्व जिलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए थे। इनका काम विभिन्न विभागों के साथ तालमेल बिठाकर एंटी-पॉल्यूशन उपायों को जमीन पर उतारना है। इन अफसरों की हर सप्ताह समीक्षा बैठक होती है, ताकि प्रदूषण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके। अब देखना यह है कि इन लापरवाह अफसरों पर क्या कार्रवाई होती है और शहर की हवा में कितना सुधार आता है।
*A review meeting chaired by the Nodal Secretary was held in MCD’s South Zone with representatives of all concerned agencies to review ongoing pollution control efforts and ensure coordinated action on the ground.@gupta_rekha @CMODelhi @praveshwahi @DCSOUTHZONE #MCD #MCDCares… pic.twitter.com/ImJAtJ4khg
— Municipal Corporation of Delhi (@MCD_Delhi) November 28, 2026
रामायण का ऐतिहासिक धमाका: बाहुबली 2 को पछाड़ा, अब दंगल का रिकॉर्ड खतरे में!
2027 यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दांव, सत्ता में आए तो बनाएंगे मुस्लिम और ओबीसी डिप्टी CM
बिग बॉस: कैरेक्टर शेमिंग पर भड़के सलमान खान, स्काउट ओपी की क्लास लगाते हुए कहा- लानत है
चीते की खाल बरामदगी: कूनो नेशनल पार्क की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, CBI जांच की मांग तेज
ILT20: सुपर ओवर का क्लाइमेक्स , आखिरी गेंद पर पूरन के छक्के से हारी हुई बाजी जीत गई MI एमिरेट्स
क्या हेगले ओवल में भारत रच पाएगा इतिहास? जीत के लिए कीवी टीम को इस स्कोर पर रोकना होगा जरूरी
ILT20: सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर मचा गदर, निकोलस पूरन के छक्के से एमआई एमिरेट्स को मिली ऐतिहासिक जीत
भारत की बेटियों का एशिया में फिर बजा डंका, चौथी बार चैंपियन बनकर तोड़ा कोरिया का रिकॉर्ड
टिकट कटा तो आप को झटका: पूर्व CM चन्नी के जायंट किलर डॉ. चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का दामन
दिल्ली: ई-रिक्शा चार्जिंग बनी काल, घर में लगी भीषण आग से 4 की दर्दनाक मौत