महाराष्ट्र में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की एक बड़ी कार्रवाई ने मध्य प्रदेश के वन्यजीव संरक्षण विभाग में खलबली मचा दी है। मुंबई और पुणे से पकड़ी गई शिकारियों की अंतरराज्यीय गैंग के पास से चीते की खाल, बाघ, तेंदुए की खाल और किंग कोबरा का जहर बरामद हुआ है।
चूंकि देश के खुले जंगलों में चीते केवल मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में ही मौजूद हैं, इसलिए बरामद हुई चीते की खाल ने कूनो प्रबंधन और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
सरकार को देना होगा जवाब: कब और कहां हुआ शिकार?
वन्यप्राणी विशेषज्ञ अजय दुबे ने इसे वन विभाग और इंटेलिजेंस का बड़ा फेल्योर करार दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि खुले जंगल में चीते सिर्फ कूनो में हैं, तो शिकारियों के पास खाल कहां से आई? सरकार को स्पष्ट करना होगा कि आखिर इस चीते का शिकार कब और कहाँ किया गया।
माधव नेशनल पार्क के लापता बाघ से कनेक्शन की आशंका
विशेषज्ञों का मानना है कि शिकारियों के पास से बरामद बाघ की खाल शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क से पिछले दो सालों से लापता बाघ की हो सकती है। यह आशंका वन्यजीव सुरक्षा के दावों को खोखला सिद्ध कर रही है।
अतीत से जुड़े हैं शिकार के तार
यह पहली बार नहीं है जब शिकारियों ने कूनो के आसपास के क्षेत्र को निशाना बनाया है। बीते अगस्त में आगरा में पकड़ी गई गैंग ने भी कूनो क्षेत्र में तेंदुओं के शिकार की बात कबूली थी। पिछले साल भी इसी लैंडस्केप में लगातार शिकार के मामले सामने आए थे, जो शिकारियों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाते हैं।
CBI जांच के लिए हाईकोर्ट में दस्तक
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए अब केंद्रीय एजेंसी (CBI) से जांच की मांग जोर पकड़ रही है। अजय दुबे ने इस अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब देखना यह होगा कि वन विभाग इन आरोपों का क्या जवाब देता है और क्या कूनो के चीतों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस नीति अपनाई जाती है।
*My worst fears regarding the PM’s high-profile Cheetah Project in Kuno National Park have come true yet again.
— Ajay Dubey (@Ajaydubey9) November 29, 2026
The Directorate of Revenue Intelligence (DRI) has just exposed a major wildlife trafficking syndicate in Maharashtra, recovering the skins of a Tiger, a Leopard, and a… pic.twitter.com/LAyGMfq1IY
यूपी की राजनीति में बड़ा बदलाव: महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी 242 नई सीटें, केशव मौर्य ने बताया पूरा प्लान
रविशंकर प्रसाद पर निशाना, नाम लिया रवि किशन का: इमरान मसूद ने कह दी बड़ी बात
परिसीमन पर INDIA गठबंधन में दरार? पी. चिदंबरम ने DMK और NCP के बदले रुख पर जताई चिंता
महिला आरक्षण पर आर-पार: संजय सरावगी की राहुल, अखिलेश और तेजस्वी को सूपड़ा साफ की चेतावनी
मुशफिकुर रहीम का बड़ा ऐलान: 2027 में इस ऐतिहासिक सीरीज के बाद लेंगे संन्यास
TMC का कड़ा प्रहार: अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा खत, दागदार सांसदों के वोटिंग अधिकार पर रोक की मांग
NTA का छात्रों को अलर्ट: परीक्षा फॉर्म भरने से पहले आधार-मोबाइल नंबर का मिलान जरूर कर लें
बिग बॉस 20: सलमान खान का फूटा गुस्सा, लव की इमेज खराब करने पर स्काउट को लगाई जोरदार फटकार
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: पीएम मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- दलहित से ऊपर राष्ट्रहित
मोहम्मद सिराज की अनदेखी पर गरमाया विवाद: कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा का चयन फैंस को नहीं आया रास