सहारनपुर में यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मी के बीच नेताओं के तीखे बयानों का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने गोरखपुर के सांसद रवि किशन को सीधे शब्दों में अनपढ़ बता दिया।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, एक पत्रकार इमरान मसूद से भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांग रहा था, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को झूठ बोलने में पीएचडी बताया था। हालांकि, प्रश्न सुनते ही इमरान मसूद ने रविशंकर प्रसाद की जगह गोरखपुर के सांसद रवि किशन का नाम सुन लिया और उन पर बरस पड़े।
एक्टिंग से अक्ल नहीं आती
इमरान मसूद ने रवि किशन पर तंज कसते हुए कहा, रवि किशन पढ़े-लिखे नहीं हैं। उन्हें सिर्फ एक्टिंग करना आता है और एक्टिंग करने से अक्ल नहीं आती। मसूद के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है और लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
राहुल गांधी का किया बचाव
इमरान मसूद ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि उनकी बातें आज पूरा देश समझ रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 सालों में राहुल गांधी की कही गई एक भी बात गलत साबित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जो राहुल गांधी ने कहा, वही हुआ। अगर किसी को उनकी बात समझ नहीं आ रही, तो यह उनकी अपनी कमी है।
सपा से भी दूरियां बढ़ती दिख रही हैं
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इमरान मसूद का आक्रामक रुख केवल भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि गठबंधन की साथी सपा के प्रति भी है। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है, जिससे मसूद खुश नहीं हैं।
हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें सार्वजनिक रूप से कम बोलने के लिए टोका भी था, लेकिन मसूद का कहना है कि वे पार्टी के हित में अपनी आवाज उठाते रहेंगे। अब देखना यह होगा कि मसूद की यह बयानबाजी कांग्रेस-सपा गठबंधन में और कितनी दरारें पैदा करती है।
*#WATCH सहारनपुर(उत्तर प्रदेश): NCP के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, क्या माफ़ी मांगने से वापस आ जाओगे? क्या कांग्रेस माफी मांग ले तो वापस आ जाओगे? अगर माफ़ी मांगने से वापस आने की गारंटी हो तो बताओ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2026
भाजपा सांसद रवि किशन के बयान पर उन्होंने कहा, दिक्कत ये है कि… pic.twitter.com/qtinW4WdUn
दिल्ली: ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट बना काल, भीषण आग में जिंदा जल गए 4 लोग
दुनिया में बजा बिहार का डंका: बिहार म्यूजियम ने लूव्र और मेट को पछाड़ा, एशिया में बना नंबर-1
Bigg Boss 20: लव गिल पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे स्काउट ओपी, सलमान खान ने सरेआम लगा दी क्लास!
परिसीमन विधेयक पर राहुल गांधी पर बरसे चिराग पासवान, बोले- उनकी जिद ने कांग्रेस का बुरा हाल कर दिया
बिग बॉस 20: सलमान खान का वीकेंड का वार में रौद्र रूप, लव, कनिका और काजी को लगाई जमकर फटकार
TVK को समर्थन क्यों? चिदंबरम ने तोड़ी चुप्पी, DMK से दूरी पर दिया बड़ा बयान
अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों का बड़ा प्रहार: आतंकी नेटवर्क का मददगार OGW गिरफ्तार
आर्यन खान ड्रग केस: पूर्व IPS संजय कुमार सिंह की किताब के खुलासे, जानिए पूछताछ के दौरान क्या हुआ था?
दहेज में मांगी Thar तो लड़की वालों ने थमाया खिलौना, कैमरे के सामने तोड़ा रिश्ता
कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप: दहशत के बीच लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग रोकी गई