मुंबई के चर्चित कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस की दोबारा जांच करने वाली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की विशेष जांच टीम (SIT) के प्रमुख रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी संजय कुमार सिंह ने अपनी आगामी किताब कोड ऑफ ऑनर में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से हुई पूछताछ और जांच के दौरान हुई गंभीर चूक पर खुलकर बात की है।
आर्यन खान का दर्द: आपने मुझे इंटरनेशनल तस्कर बना दिया किताब के अनुसार, पूछताछ के दौरान आर्यन खान काफी भावुक हो गए थे। उन्होंने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा था, सर, आपने मुझे इंटरनेशनल ड्रग्स तस्कर और फाइनेंसर बना दिया। क्या यह सही है? एनसीबी को मेरे पास से ड्रग्स भी नहीं मिले थे। आर्यन का मानना था कि उन्हें बिना किसी सबूत के इस तरह पेश किया जाना गलत था।
जांच में हुई थी गंभीर प्रक्रियात्मक चूक संजय कुमार सिंह ने माना कि केस की शुरुआती जांच में कई खामियां थीं। उन्होंने बताया कि आर्यन के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था, जबकि उनके दोस्त के पास से ड्रग्स मिले थे। इसके बावजूद, आर्यन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया, जिसका न तो कोई ठोस आधार था और न ही कोई औपचारिक रिकॉर्ड बनाया गया। इतना ही नहीं, आर्यन पर ड्रग्स के सेवन के आरोप तो लगे, लेकिन उनका कोई मेडिकल टेस्ट नहीं कराया गया, जो कि अनिवार्य था।
शाहरुख खान से बातचीत की अपील पूर्व आईपीएस अधिकारी ने अपनी किताब में एक बेहद व्यक्तिगत वाकये का जिक्र किया है। पूछताछ के दौरान आर्यन ने उनसे अपने पिता शाहरुख खान से बात करने की अपील की थी। आर्यन चाहते थे कि अधिकारी उनके पिता को जांच और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में बताएं। संजय सिंह ने इसे एक मानवीय अनुरोध के रूप में देखा, लेकिन जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के चलते उन्होंने अन्य तरीकों को तवज्जो दी।
आर्यन खान पर टूट पड़े थे मीडिया के दबाव संजय सिंह ने आर्यन की मानसिक स्थिति का भी खुलासा किया। उन्होंने लिखा कि गिरफ्तारी और मीडिया में चल रही लगातार चर्चा के कारण आर्यन काफी तनाव में थे। पूछताछ के दौरान वह कई बार भावुक होकर रो पड़े थे। यह स्पष्ट था कि इस पूरे घटनाक्रम का उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा था।
क्यों नहीं बनी आर्यन के खिलाफ चार्जशीट? संजय कुमार सिंह के नेतृत्व वाली एसआईटी ने जब मामले की बारीकी से जांच की, तो पाया कि आर्यन के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए कोई ठोस सामग्री या सबूत मौजूद नहीं थे। व्हाट्सएप चैट में भी केस से जुड़ी कोई आपत्तिजनक जानकारी नहीं मिली। सभी पहलुओं को परखने के बाद, एसआईटी ने निर्णय लिया कि आर्यन खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने का कोई आधार नहीं है। इसी रिपोर्ट के बाद उन्हें क्लीनचिट दी गई थी।
#WATCH | Delhi: On mentioning the Aryan Khan case in his book Code of Honour, Former IPS officer Sanjay Kumar Singh says, ... The evidence we had against Aryan Khan was insufficient. His friend was carrying drugs. Another major lapse was Aryan’s mobile phone. Although there was… pic.twitter.com/wPTfFSTssC
— ANI (@ANI) November 29, 2026
परिसीमन बिल 2026: क्या दक्षिण भारत की राजनीतिक ताकत पर कोई असर पड़ेगा? समझिए इसके गणित को
क्राइस्टचर्च में पलटी मारेगी टीम इंडिया? जीत की राह का ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार
बिजनौर: गांव की गलियों में बेखौफ टहलता दिखा गुलदार, CCTV फुटेज ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद
परिसीमन विधेयक पर राहुल गांधी पर बरसे चिराग पासवान, बोले- उनकी जिद ने कांग्रेस का बुरा हाल कर दिया
मन की बात: ड्रग्स के खिलाफ जंग और बिहार म्यूजियम का डंका, जानिए PM मोदी की 5 बड़ी बातें
ILT20: सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर मचा गदर, निकोलस पूरन के छक्के से एमआई एमिरेट्स को मिली ऐतिहासिक जीत
परिसीमन पर राहुल को कनिमोझी का करारा जवाब, EWS आरक्षण का उदाहरण देकर पूछा तीखा सवाल
हम बिहारी हैं : पटना में अक्षरा सिंह का दिखा गौरवमयी अंदाज, श्रद्धा संग महादेव के जयकारों से गूंजा शहर
क्या सलमान-विवेक की पुरानी दुश्मनी का हुआ द एंड ? मातृभूमि पर विवेक ओबेरॉय के बयान ने मचाई हलचल
गोरखपुर का बदला स्वरूप: रवि किशन का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- संकट में गायब थे नेता, अब युवाओं को मिल रहा रोजगार