संसद का विशेष सत्र शुरू होने से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सियासी बिसात बिछा दी है। TMC के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
क्या है अभिषेक बनर्जी की मांग? अभिषेक बनर्जी ने मांग की है कि TMC छोड़कर NCP-I (एनसीपीआई) में शामिल होने वाले 20 सांसदों को आगामी संसद सत्र के दौरान मतदान करने से रोका जाए। उनका तर्क है कि इन सांसदों के खिलाफ अयोग्यता की याचिकाएं अभी लंबित हैं।
बनर्जी का कहना है कि जब तक इन याचिकाओं पर कोई अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक इन सांसदों को सदन की कार्यवाही में वोट देने का अधिकार नहीं होना चाहिए। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब सरकार परिसीमन बिल और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक लाने की तैयारी में है।
परिसिमन बिल और दो-तिहाई बहुमत की चुनौती सरकार इस विशेष सत्र में जो परिसीमन बिल पेश करने जा रही है, उसके लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है। TMC छोड़ने वाले ये 20 सांसद एनडीए (NDA) को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं, जिससे सरकार की राह आसान हो सकती है। अभिषेक बनर्जी का पत्र सीधे तौर पर सरकार के इस गणित को बिगाड़ने की एक सोची-समझी कोशिश माना जा रहा है।
बैठने की व्यवस्था पर भी सवाल अभिषेक बनर्जी ने केवल वोटिंग पर ही नहीं, बल्कि लोकसभा में इन सांसदों की नई सीटिंग व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने स्पीकर से मांग की है कि इन सांसदों के लिए की गई अलग बैठने की व्यवस्था की तुरंत समीक्षा की जाए।
पार्टी का सख्त व्हिप इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते हुए अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को अपने सभी 28 सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया। इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी सांसद 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और पार्टी लाइन के अनुसार ही मतदान करें।
ममता बनर्जी का तीखा हमला दिल्ली पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकार के इन विधेयकों का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने परिसीमन बिल को बेहद खराब बताते हुए सवाल उठाया कि जब महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पहले ही पारित हो चुका है, तो सरकार नया बिल क्यों ला रही है। 2051 तक सीटों को फ्रीज करने के मुद्दे पर तंज कसते हुए उन्होंने पूछा, क्या तब तक कोई जिंदा भी रहेगा?
अब सबकी निगाहें सोमवार को शुरू होने वाले सत्र पर टिकी हैं, जहां सरकार और विपक्ष के बीच इन विधायी बदलावों को लेकर तीखी नोकझोंक तय मानी जा रही है।
TMC Parliamentary Party Leader in Lok Sabha, Abhishek Banerjee, writes to Speaker Om Birla.
— ANI (@ANI) November 29, 2026
Writes that the 20 AITC MPs who moved to NCPI should not be permitted to vote during the upcoming Parliament sittings as disqualification petitions against them remain pending. Also… pic.twitter.com/zPseEZUPTw
आर्यन खान ड्रग केस: पूर्व IPS संजय कुमार सिंह की किताब के खुलासे, जानिए पूछताछ के दौरान क्या हुआ था?
अनंत सिंह की बेटी की शादी पर तेजस्वी का तीखा प्रहार, बोले- एक विवाह में दिख गई बिहार की बदहाली
चीते की खाल बरामदगी: कूनो नेशनल पार्क की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, CBI जांच की मांग तेज
साइबर ठगी से बचना है तो तुरंत अपनाएं ये तरीका, पंकज चौधरी ने दी संचार साथी ऐप के इस्तेमाल की सलाह
झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: रजरप्पा जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, एक ही गांव के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
292 गेंदों का लंबा इंतजार: जसप्रीत बुमराह ने विकेट लेते ही कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया पर मच गई हलचल
कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, थम गई फ्लाइट्स और रिफाइनरी में मची खलबली
नारी शक्ति वंदन संशोधन: संसद में महा-रण की तैयारी, सरकार और विपक्ष आमने-सामने
स्कूटी पर अजीब अंदाज: रील के चक्कर में महिला ने दांव पर लगाई सुरक्षा?
57वें IFFI में मेड इन इंडिया का परचम, बेस्ट वेब सीरीज का खिताब जीत रचा इतिहास!