नई दिल्ली: संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा करार देते हुए सभी राजनीतिक दलों से इसके विरोध की अपील की है।
गेरीमैंडरिंग के जरिए सत्ता को लाभ पहुंचाने का आरोप CJP का आरोप है कि इस परिसीमन प्रक्रिया का असली मकसद निष्पक्ष चुनाव नहीं, बल्कि गेरीमैंडरिंग (Gerrymandering) है। पार्टी का दावा है कि निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को इस तरह बदला जा रहा है कि सत्तारूढ़ दल को चुनावी लाभ मिल सके। उन्होंने इसे जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात बताया है।
30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र सरकार ने 30 नवंबर से संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। इसमें महिला आरक्षण को लागू करने के साथ-साथ लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में 50 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव शामिल है। CJP ने चेतावनी दी है कि जो दल सीटों की संख्या बढ़ाने के लालच में इस बिल का समर्थन कर रहे हैं, वे अनजाने में लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं।
परिसीमन का प्रभाव दशकों तक रहेगा पार्टी नेताओं का कहना है कि पर्याप्त सुरक्षा उपायों और स्वतंत्र निगरानी के अभाव में यह परिसीमन बीजेपी को लंबे समय तक चुनावी लाभ दे सकता है। यदि सीमाएं सरकार के हिसाब से तय हुईं, तो भविष्य में जनता की राय का वास्तविक प्रतिबिंब संसद में नहीं दिखेगा।
चुनाव आयोग पर भी गंभीर सवाल CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के परिसीमन आयोग में शामिल होने पर भी सवाल उठाए हैं। पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में पारदर्शिता की कमी और मतदाताओं के नाम काटने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर शक जताया है।
महिला आरक्षण को बताया ढाल CJP ने महिला आरक्षण का समर्थन तो किया है, लेकिन इसे परिसीमन के साथ जोड़ने को साजिश करार दिया। पार्टी की नीति प्रमुख मेहर पसरीचा ने कहा कि महिला आरक्षण को ढाल बनाकर परिसीमन के जरिए असली मुद्दों—जैसे शिक्षा, बेरोजगारी, प्रदूषण और महिला सुरक्षा—से ध्यान भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांसदों की संख्या 550 से 850 करने से आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा।
Important Statement We appeal to all political parties and Members of Parliament to rise above political differences and take a stand for the nation by opposing the Delimitation Bill! https://t.co/phzZ3nd1Lz
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) November 28, 2026
परिसीमन बिल पर समर्थन देकर बुरे फंसे स्टालिन; विजय थलपति की पार्टी ने बताया सावरकर 2.0
क्या अस्पताल से ऑपरेट हो रही है महाराष्ट्र की राजनीति? शरद पवार के फैसलों की इनसाइड स्टोरी
चिराग पासवान के लिए रायबरेली बना सियासी किला या तिलिस्म? स्थापना दिवस पर ही लगा बड़ा झटका
WWE जगत में मातम: रिंग के सुनामी ब्रॉनसन रीड का 38 की उम्र में निधन
भोपाल: रैपिडो ड्राइवर की घिनौनी करतूत, राइड कैंसिल करने पर युवती को भेजी अश्लील फोटो और दी गालियां
जेरीमेंडरिंग का जाल: परिसीमन बिल के खिलाफ सड़क पर उतरी कॉकरोच जनता पार्टी
तिरुप्परनकुंद्रम में जला ऐतिहासिक दीपथून दीप: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और CRPF की सुरक्षा में संपन्न हुआ अनुष्ठान
हिमाचल के स्कूल में छात्र की बर्बर पिटाई: वीडियो वायरल होते ही एक्शन, 6 सीनियर सस्पेंड
यूपी के किसानों को बड़ी राहत: अब सिर्फ 6% ब्याज पर मिलेगा 2 लाख तक का कृषि ऋण
रिंग में लगी चोट बनी काल: 38 साल की उम्र में WWE स्टार ब्रॉनसन रीड का दुखद निधन