दुखों का पहाड़ WWE जगत में उस समय मातम पसर गया जब सुपरस्टार ब्रॉनसन रीड (जर्मेन हेली) के निधन की खबर सामने आई। महज 38 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सबसे दुखद पहलू यह है कि उनके घर में जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली थीं, उनकी पत्नी गर्भवती हैं और इस कठिन समय में पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
क्राउन ज्वेल में हुआ था हादसा करीब दो हफ्ते पहले सऊदी अरब में आयोजित WWE के बड़े इवेंट क्राउन ज्वेल के दौरान रीड एक दुर्घटना का शिकार हुए थे। वह अपनी टीम के साथियों की मदद के लिए रिंग में आए थे, तभी प्रतिद्वंद्वी ओबा फेमी ने उन्हें उठाकर उपकरणों (इक्विपमेंट) के ढेर पर जोर से फेंक दिया था। इस हमले के बाद से ही उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।
गंभीर चोटें और मेडिकल जटिलताएं रिंग में हुई उस भिड़ंत के बाद रीड को सऊदी अरब में ही रुकना पड़ा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में उनकी पसलियां टूट गई थीं और फेफड़ों में भी गंभीर चोट (पंचर) आई थी। हालांकि WWE ने आधिकारिक रूप से मौत का कारण मेडिकल जटिलताएं बताया है, लेकिन फैंस का मानना है कि रिंग में लगी वही घातक चोटें उनकी असमय मृत्यु का कारण बनीं।
WWE ने दी श्रद्धांजलि रीड की मौत की पुष्टि करते हुए WWE ने आधिकारिक बयान जारी कर गहरा शोक व्यक्त किया। कंपनी ने कहा, हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि जर्मेन हेली, जिन्हें फैंस ब्रॉनसन रीड के नाम से जानते थे, अब हमारे बीच नहीं रहे। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं।
बेहतर स्वास्थ्य के बावजूद टूट गई सांसें ब्रॉनसन रीड के निधन पर इसलिए भी ज्यादा चर्चा है क्योंकि वह पूरी तरह स्वस्थ थे और पेशेवर रूप से सक्रिय थे। उनकी युवा उम्र और एक आने वाले बच्चे का भविष्य अब एक बड़े सवाल के घेरे में है। खेल जगत और उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
लेखक: शिवम
WWE is devastated to announce that Jermaine Haley, known to WWE fans as Bronson Reed, passed away earlier today.
— WWE (@WWE) November 28, 2026
Our thoughts and deepest condolences are with Jermaine’s family, friends and fans. pic.twitter.com/5ttxdSi3kb
परिसीमन बिल पर आर-पार: विपक्ष ने सरकार को दी चुनौती, SC/ST आरक्षण और सीटों पर मचा बवाल
वंदे भारत के खाने में निकला जंग लगा बोल्ट; यात्रियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
एक पत्नी, दो पति और एक खुशहाल परिवार: हिमाचल की जाजड़ा परंपरा की अनोखी कहानी
परिसीमन पर INDIA ब्लॉक का बड़ा दांव: 3 शर्तों के साथ सरकार को घेरा, महिला आरक्षण पर रखी ये मांग
सीता के किरदार पर ट्रोलिंग हुई शुरू, तो साईं पल्लवी ने दिया करारा जवाब
हनुमान अंश के एक्टर शोभिनव सत्या ने की शाहरुख खान से तुलना, जानें क्या है पूरी कहानी
इंदौर के मल्हार आश्रम में प्रिंसिपल की दबंगई: शिकायत की तो छात्रों को दी फेल करने की धमकी
अनंत सिंह की बेटी की शादी में नोटों की बारिश ठुकराकर सुर्खियों में आईं डांसर अर्चना तिवारी, जानें कौन हैं ये कलाकार?
लोकसभा का बदलेगा नक्शा: परिसीमन के बाद 816 होगी सीटों की संख्या, जानिए आपके राज्य में कितनी बढ़ेंगी सीटें
नारी शक्ति को पीएम मोदी का बड़ा वादा: ‘हर हाल में पूरा करेंगे महिला आरक्षण का संकल्प’