मदुरै: तमिलनाडु के तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेशों और केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच प्राचीन पत्थर के स्तंभ दीपथून पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया। दीप जलते ही पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुआ अनुष्ठान इस बार का अनुष्ठान सामान्य तरीके से नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त दो सेवानिवृत्त न्यायाधीशों—जस्टिस एस. वैद्यनाथन और जस्टिस वी. पार्थिबन की देखरेख में संपन्न हुआ। अधिकारी चेन्नई से विशेष रूप से मदुरै पहुंचे और पहाड़ी की तलहटी तक दीप जलाने की सामग्री ले गए।
दीप जलाने के लिए 30 ग्राम घी, 50 मीटर लंबी सूती बाती और 5 किलोग्राम कपूर का उपयोग किया गया। इसके लिए पत्थर के स्तंभ पर विशेष रूप से मचान तैयार किए गए थे, ताकि परंपरा और सुरक्षा दोनों का ध्यान रखा जा सके।
CRPF और RAF का अभेद्य सुरक्षा घेरा अनुष्ठान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पहाड़ी पर सीआरपीएफ (CRPF) की एक कंपनी और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात रही। विशेष रूप से दरगाह के आसपास 50 मीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया था। हालांकि, आम श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश खुला रखा गया, जिससे हजारों लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण को अपनी आंखों से देखा।
सरकार को लगी थी कोर्ट की फटकार यह आयोजन इतना आसान नहीं था। इससे पहले 24 नवंबर को कोर्ट के आदेश के बावजूद दीप नहीं जलाया जा सका था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगाई। अवमानना नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया था। इसके बाद मंदिर बोर्ड के ट्रस्टियों को निलंबित कर पूरी कमान न्यायिक समिति को सौंप दी गई।
क्या है यह विवाद? तिरुप्परनकुंद्रम दीपम का विवाद स्थान को लेकर है। परंपरा के अनुसार, दीप पहाड़ी की निचली ढलान पर बने मंडपम में जलता रहा है। लेकिन हिंदू संगठन इसे पहाड़ी पर स्थित और हजरत सुल्तान सिकंदर बादशाह औलिया दरगाह के नजदीक मौजूद प्राचीन दीपथून (पत्थर के स्तंभ) पर जलाने की मांग कर रहे थे। पिछले कई दिनों से चल रहे इस गतिरोध को अब सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया है।
#WATCH | Madurai, Tamil Nadu: The ceremonial Karthigai Deepam is lit at the Deepathoon stone pillar at Thiruparankundram Hill following the Supreme Court s verdict. pic.twitter.com/FymnyKGmyE
— ANI (@ANI) November 28, 2026
अंकित बालियान हत्याकांड: बिहार के युवक का राजस्थान कनेक्शन, फर्जी आईडी से रची जा रही थी साजिश
तभी आकाश अंबानी का कॉल आया... : रोहित शर्मा ने क्यों दोबारा संभाली मुंबई इंडियंस की कप्तानी?
BJP जिताओ बिल है परिसीमन विधेयक: संजय सिंह का केंद्र पर बड़ा हमला
क्या अस्पताल से ऑपरेट हो रही है महाराष्ट्र की राजनीति? शरद पवार के फैसलों की इनसाइड स्टोरी
WTC के सिक्सर किंग : ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, इस टॉप-10 लिस्ट में भारत का दबदबा
दिल्ली बीजेपी की नई कोर टीम का ऐलान: रेखा गुप्ता संभालेंगी कमान, 12 दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी
वंदे भारत का सफर और खाने में लोहे का बोल्ट : लग्जरी ट्रेन में लापरवाही की हद
भोपाल में हॉकी का महासंग्राम: तीसरी बार इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला टीम
परिसीमन बिल पर DMK का यू-टर्न: स्टालिन ने किया समर्थन, जानिए क्या बदली रणनीति?
परिसीमन बिल पर घमासान: कांग्रेस ने किया आर-पार का ऐलान, खरगे बोले- संविधान और लोकतंत्र को खतरा