परिसीमन बिल को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने बिल के नए ड्राफ्ट में कई गंभीर खामियां गिनाते हुए संसद में इसके पुरजोर विरोध का ऐलान किया है। शनिवार को बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।
लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है सरकार खरगे ने कहा कि सरकार मनमाने फैसले ले रही है, जिससे देश का लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए यह हथकंडा अपना रहा है। खरगे ने दावा किया कि इस बिल से एससी-एसटी वर्ग को बड़ा नुकसान होगा।
चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने विवादित मतदाता सूची का जिक्र करते हुए कहा, जिस आयोग ने 10 करोड़ से ज्यादा लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए, उसे परिसीमन की जिम्मेदारी देना मंजूर नहीं है।
खरगे ने आशंका जताई कि ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में परिसीमन की प्रक्रिया में हेर-फेर तय है। उन्होंने कहा कि वे अपने फायदे के लिए भौगोलिक और जनसांख्यिकीय संरचना बदल सकते हैं, और किसी भी सीट को सामान्य से आरक्षित या इसके विपरीत घोषित कर सकते हैं।
विपक्ष में मतभेद, कई दल अनुपस्थित परिसीमन बिल को लेकर बुलाई गई विपक्षी बैठक में कई दल शामिल नहीं हुए, जिससे विपक्ष की एकजुटता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर एनसीपी (एसपी) और डीएमके जैसे दलों ने इस बिल को समर्थन देने का ऐलान किया है, जो विपक्षी एकता में बड़ी दरार के रूप में देखा जा रहा है।
सरकार का पलटवार: वोट बैंक की राजनीति न करें केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपना वादा पूरा कर रहे हैं और विपक्ष इस बार इस बिल को नहीं रोक पाएगा।
रिजिजू ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा, कांग्रेस को अपनी नकारात्मक सोच बदलनी होगी, वरना उनका अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। अब सबकी निगाहें संसद के आगामी सत्र पर हैं, जहाँ इस बिल पर तीखी बहस की उम्मीद है। राहुल गांधी भी इस मुद्दे पर शनिवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी का रुख स्पष्ट करेंगे।
#WATCH | Delhi: On the Delimitation Bill, Congress National President Mallikarjun Kharge says, The same tainted Election Commission—which has removed over 10 crore people from the electoral rolls—is now being entrusted with the responsibility of delimitation. This is… pic.twitter.com/vPDxZnjnsW
— ANI (@ANI) November 28, 2026
दिल्ली बीजेपी की नई कोर टीम का ऐलान: रेखा गुप्ता संभालेंगी कमान, 12 दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी
परिसीमन बिल पर आर-पार: खरगे ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा , रिजिजू का तीखा पलटवार
परिसीमन बिल पर घमासान: कांग्रेस ने किया आर-पार का ऐलान, खरगे बोले- संविधान और लोकतंत्र को खतरा
करोड़ों के iPhone चोरी का पर्दाफाश: रायपुर पुलिस की डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक ने दबोचे शातिर चोर
परिसीमन पर महासंग्राम: लोकसभा की 850 सीटें और विपक्षी गठबंधन में फूट
शहडोल की सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: वर्दीधारी महिला का बीच सड़क पर डांस, एंबुलेंस भी रोकी
परिसीमन बिल पर DMK का बड़ा दांव: मोदी सरकार के साथ आए स्टालिन, बहुमत के लिए अभी भी 6 का फासला
पुतिन के सामने भारतीय किशोर का AI विजन, राष्ट्रपति ने पूछा- क्या बच्चों की सोचने की क्षमता खत्म हो जाएगी?
WWE को बड़ा झटका: दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का 38 की उम्र में निधन, रियाद में लगी चोट बनी काल
क्या 400 पार के बाद अब 800 पार की तैयारी? परिसीमन बिल पर खड़गे ने घेरी सरकार