नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे परिसीमन बिल (Delimitation Bill) को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बताया है, तो केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर ही लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप मढ़ दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह बिल लोकतंत्र को समाप्त करने का एक माध्यम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संसद को चीन की तरह एक रबर स्टैंप बनाना चाहती है, जहां केवल सरकार के इशारे पर प्रस्ताव पारित हों।
खरगे ने आशंका जताई कि भाजपा और आरएसएस इस बिल के जरिए सत्ता पर स्थायी कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने इसे एससी/एसटी वर्ग और देश के हित के खिलाफ बताते हुए कहा कि सरकार संविधान की जगह मनुस्मृति की विचारधारा थोपना चाहती है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खरगे के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, अगर खरगे को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है, तो मैं कांग्रेस पार्टी के बारे में क्या ही कह सकता हूं? कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उन्होंने कभी लोकतंत्र में विश्वास नहीं किया।
रिजिजू ने स्पष्ट किया कि सरकार इस बिल को लोकतांत्रिक तरीके से पारित कराना चाहती है, वरना सरकार के पास इसे सीधे पारित करने के पर्याप्त आंकड़े मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हम सभी दलों का समर्थन चाहते हैं ताकि इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाया जाए।
रिजिजू ने कांग्रेस से तीखा सवाल किया कि वे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने और सांसदों-विधायकों की संख्या बढ़ाने का विरोध क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि यदि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती है, तो कांग्रेस को इससे आपत्ति क्यों है?
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कई राज्यों की विपक्षी पार्टियों ने भी इस बिल की सराहना की है। उन्होंने कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वे इसका विरोध न करें। रिजिजू ने कहा, ऐसा कोई काम न करें जिससे आने वाली पीढ़ियां आपको बदनाम करे और आपके दामन पर ऐसा काला दाग लग जाए जिसे आप कभी साफ न कर सकें।
अब देखना यह है कि संसद सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच यह तकरार किस मोड़ पर पहुंचती है, क्योंकि दोनों पक्ष अपने स्टैंड पर अडिग नजर आ रहे हैं।
#WATCH | Delhi: On Congress National President Mallikarjun Kharge s remarks on the Delimitation Bill, Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, If people do not believe in democracy—well, what can I even say about the Congress party? The Congress party has never… pic.twitter.com/VcM4xXjN1G
— ANI (@ANI) November 28, 2026
नारी शक्ति का सपना होगा साकार: महिला आरक्षण और परिसीमन पर पीएम मोदी का बड़ा संकल्प
स्टालिन बने सावरकर 2.0 ? परिसीमन बिल पर समर्थन से तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल
यूपी के किसानों को बड़ी राहत: अब सिर्फ 6% ब्याज पर मिलेगा 2 लाख तक का कृषि ऋण
कामाठीपुरा का बदलेगा नक्शा: पुनर्विकास के लिए खुला नया पंजीकरण केंद्र और नमूना फ्लैट
करोड़ों के iPhone चोरी का पर्दाफाश: रायपुर पुलिस की डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक ने दबोचे शातिर चोर
परिसीमन पर महासंग्राम: लोकसभा की 850 सीटें और विपक्षी गठबंधन में फूट
जगन्नाथ मंदिर का ‘गुप्त खजाना’: आखिर क्यों 48 साल बाद भी थमी है रत्न भंडार की गिनती?
सिलक्यारा टनल रेस्क्यू: 41 जिंदगियों को बचाने का वो मिसाल ऑपरेशन, जिसे याद कर सीएम धामी ने कही बड़ी बात
केएल राहुल का कैच छूटा तो भड़के सुनील गावस्कर, लाइव कमेंट्री के दौरान खोया आपा
परिसीमन बिल पर DMK का बड़ा दांव: मोदी सरकार के साथ आए स्टालिन, बहुमत के लिए अभी भी 6 का फासला