उत्तर प्रदेश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। खेती को आसान और मुनाफे का सौदा बनाने के लिए सरकार ने कृषि ऋण पर ब्याज दरों में भारी कटौती की है। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत अब किसानों को सस्ती दरों पर कर्ज मिल सकेगा।
अब तक किसानों को दीर्घकालिक कृषि ऋण पर 11 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर चुकानी पड़ती थी। सरकार ने इसे घटाकर अब मात्र 6 प्रतिशत कर दिया है। यानी ब्याज दरों में सीधे 5 प्रतिशत की राहत दी गई है, जिससे किसानों पर कर्ज का बोझ काफी कम हो जाएगा।
इस योजना के तहत पात्र किसान अधिकतम 2 लाख रुपये तक का दीर्घकालिक कृषि ऋण ले सकेंगे। यह आर्थिक मदद किसानों को खेती से जुड़ी विभिन्न जरूरतों को पूरा करने और समय पर खाद-बीज खरीदने में सहायक साबित होगी।
योगी सरकार ने इस महत्वकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए 384 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से प्रदेश के करीब 5 लाख छोटे और सीमांत किसानों को लाभान्वित करना है।
अक्सर छोटे किसान उच्च ब्याज दरों के कारण कर्ज लेने में हिचकिचाते थे या साहूकारों के चंगुल में फंस जाते थे। अब सस्ती दर पर कर्ज मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसान बेहतर तरीके से अपनी खेती को आधुनिक बना सकेंगे।
पढ़ें और जानें: यूपी के 7 शहरों को दिल्ली-बिहार से जोड़ने की तैयारी, 18 नए रूटों पर दौड़ेंगी अंतरराज्यीय बसें।
पुतिन के सामने भारतीय किशोर का AI विजन, राष्ट्रपति ने पूछा- क्या बच्चों की सोचने की क्षमता खत्म हो जाएगी?
शरद पवार का जंतर-मंतर : राज ठाकरे ने 3 साल पुरानी पोस्ट से खोल दी एनसीपी के नाटक की पोल
अयोध्या से नेपाल अब और आसान: सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, देखें पूरा रूट और टाइम-टेबल
परिसीमन बिल पर आर-पार: विपक्ष ने सरकार को दी चुनौती, SC/ST आरक्षण और सीटों पर मचा बवाल
वे उत्तर प्रदेश नहीं खोना चाहते, पर हार रहे हैं : परिसीमन बिल पर अखिलेश का बीजेपी पर बड़ा हमला
केविन पीटरसन पर चढ़ा पंचायत का खुमार: बनराकस और दामाद जी के साथ बाइक पर घूमे फुलेरा गांव
शहडोल की सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: वर्दीधारी महिला का बीच सड़क पर डांस, एंबुलेंस भी रोकी
परिसीमन पर INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार: DMK ने किया समर्थन, कांग्रेस पर साधा निशाना
रिंग में लगी चोट बनी काल: 38 साल की उम्र में WWE स्टार ब्रॉनसन रीड का दुखद निधन
जेरीमेंडरिंग का जाल: परिसीमन बिल के खिलाफ सड़क पर उतरी कॉकरोच जनता पार्टी