मॉस्को में गूंजा भारतीय छात्र का तर्क रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित AI Journey 2026 कॉन्फ्रेंस में भारत के 16 वर्षीय राउल जॉन अजू ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और शिक्षा के भविष्य पर अपनी बात रखकर सबका ध्यान खींचा। केरल के रहने वाले इस युवा उद्यमी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने अपने विचार रखने का मौका मिला।
गेमिंग से पढ़ाई: राउल का अनूठा मॉडल राउल ने तर्क दिया कि शिक्षा में AI एक क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। उन्होंने गणित का उदाहरण देते हुए कहा कि हर बच्चे के सीखने का तरीका अलग होता है। उन्होंने अपने पिता का एक किस्सा साझा किया, जब परीक्षा से पहले उन्हें गेम खेलते देख उनके पिता हैरान रह गए थे। राउल ने समझाया कि वे गेम के माध्यम से पढ़ाई कर रहे थे। उनका मानना है कि एक शिक्षक 40 बच्चों को अलग-अलग तरीके से नहीं पढ़ा सकता, लेकिन AI हर छात्र की जरूरत और गति के हिसाब से व्यक्तिगत शिक्षा प्रदान कर सकता है।
पुतिन का तीखा सवाल राउल की बातें सुनकर राष्ट्रपति पुतिन ने एक गंभीर और प्रासंगिक सवाल खड़ा किया। उन्होंने पूछा, क्या AI पर अत्यधिक निर्भरता बच्चों की खुद सोचने और तर्क करने की क्षमता को कमजोर कर सकती है? पुतिन की चिंता इस बात को लेकर थी कि कहीं छात्र हर चीज के लिए AI का उपयोग करना शुरू न कर दें, जिससे उनकी स्वतंत्र सोच खत्म हो जाए।
AI सहायक है, विकल्प नहीं पुतिन के सवाल का जवाब देते हुए राउल ने स्पष्ट किया कि AI का उद्देश्य इंसानी सोच को प्रतिस्थापित करना नहीं, बल्कि उसे बेहतर बनाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल इंसान के विकल्प के तौर पर नहीं, बल्कि एक सहयोगी (Collaborator) के रूप में किया जाना चाहिए। पुतिन ने भी राउल के इस विचार से सहमति जताई कि AI को केवल एक सहायक तक ही सीमित रहना चाहिए।
कौन हैं राउल जॉन अजू? केरल के कोच्चि के रहने वाले राउल को AI Kid of India के नाम से भी जाना जाता है। महज 16 साल की उम्र में वे ThinkCraft नाम का एक एजुकेशनल स्टार्टअप चला रहे हैं। उनका यह स्टार्टअप गेमिंग के जरिए बच्चों को AI सिखाने का काम करता है। मॉस्को में आयोजित इस ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में उन्हें रूसी और कजाकिस्तान के राष्ट्रपति से सीधे संवाद करने का अवसर मिला, जो उनकी उपलब्धियों का प्रमाण है।
President #Putin gave a sharp and thoughtful reply to an Indian schoolboy on #AI in education.
— Russian Embassy in South Africa 🇷🇺 (@EmbassyofRussia) November 27, 2026
The boy argued that AI should be used to collaborate with, not depend on, and Vladimir Putin agreed that AI must remain an assistant, not replace our ability to think and learn. pic.twitter.com/Wvr40KNzm1
राज्यसभा में डॉ. मेधा कुलकर्णी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उपाध्यक्षों के पैनल में हुईं शामिल
गाजीपुर डबल मर्डर: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर, दोनों पैरों में लगी गोली
मंदिर में पैसे बांटते दिखे ईशान किशन, वीडियो वायरल होते ही मची खलबली
क्या अस्पताल से ऑपरेट हो रही है महाराष्ट्र की राजनीति? शरद पवार के फैसलों की इनसाइड स्टोरी
हिटमैन की वापसी: रोहित शर्मा के फिर से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने पर क्रिकेट जगत में खुशी की लहर
परिसीमन विधेयक पर DMK का बड़ा फैसला: स्टालिन बोले- हमारी शर्तें मानीं, अब करेंगे समर्थन
परिसीमन बिल पर समर्थन देकर बुरे फंसे स्टालिन; विजय थलपति की पार्टी ने बताया सावरकर 2.0
परिसीमन बिल: 2029 में महिलाओं के लिए खुलेंगे संसद के दरवाजे, CM योगी ने 80 सांसदों को दिया यह निर्देश
केएल राहुल का कैच छूटा तो भड़के सुनील गावस्कर, लाइव कमेंट्री के दौरान खोया आपा
चुनावी नक्शे में हेरफेर की साजिश? कॉकरोच जनता पार्टी ने परिसीमन बिल के खिलाफ फूंका बिगुल