संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी DMK ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख एम.के. स्टालिन की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में DMK ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का एलान किया है।
मांगें पूरी होने से रास्ता साफ बैठक के बाद सांसद ए. राजा ने इस निर्णय की पुष्टि की। एम.के. स्टालिन ने कहा कि निष्पक्ष परिसीमन को लेकर पार्टी की जो मांगें थीं, उन्हें स्वीकार कर लिया गया है। इसी कारण अब महिला आरक्षण (33 फीसदी) का मार्ग प्रशस्त करने के लिए DMK विधेयक के समर्थन में खड़ी है।
सीटों की संख्या में 50 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव सांसद दयानिधि मारन ने बताया कि पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 फीसदी तक वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। DMK का तर्क है कि इससे सभी राज्यों में सीटों का मौजूदा अनुपात बरकरार रहेगा और किसी भी राज्य की राजनीतिक हिस्सेदारी कम नहीं होगी।
दक्षिण भारत की चिंताओं पर जोर DMK ने साफ किया कि तमिलनाडु और अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों ने परिवार नियोजन को सफलतापूर्वक लागू किया है। पार्टी शुरू से यह मांग कर रही थी कि राज्यों के पास सीटों का जो अनुपात 1971 की जनगणना के आधार पर है, उसे न बदला जाए ताकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों को नुकसान न हो।
कांग्रेस पर साधा निशाना दयानिधि मारन ने इस मसले पर कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कांग्रेस पर इस्तेमाल करो और फेंक दो की नीति अपनाने का आरोप लगाया। मारन ने सवाल किया कि जब सीटों में समान रूप से 50 फीसदी की वृद्धि की जा रही है, तो कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है।
महिला आरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता DMK ने दोहराया कि वह हमेशा से महिलाओं के प्रतिनिधित्व के पक्ष में रही है। पार्टी ने याद दिलाया कि तमिलनाडु देश का पहला राज्य था जिसने स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया था। अब परिसीमन के जरिए लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना पार्टी की प्राथमिकता है।
நாடாளுமன்றச் சிறப்புக் கூட்டத்தொடரையொட்டி தி.மு.க. நாடாளுமன்ற உறுப்பினர்கள் கூட்டத் தீர்மானம்:
— DMK (@arivalayam) November 28, 2026
தமிழ்நாட்டின் பிரதிநிதித்துவத்தைப் பாதுகாப்போம்!
தமிழ்நாட்டின் உரிமையை நிலைநாட்டுவோம்!#FairDelimitation #Delimitation pic.twitter.com/1J5CGGbTsD
सिपाही की संदिग्ध मौत: रात में पत्नी ने क्या किया? भाई के खुलासे से मचा हड़कंप
तिरुपरनकुंद्रम: विवादित दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम, मुरुगन के जयकारों से गूंजी पहाड़ी
खेल जगत में पसरा मातम: 38 साल के दिग्गज रेसलर ब्रॉन्सन रीड का निधन, फैंस में शोक की लहर
दिल्ली: मां से झगड़े के दौरान तीसरी मंजिल से फेंका सिलेंडर, नीचे खड़े 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
परिसीमन बिल पर आर-पार: खरगे ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा , रिजिजू का तीखा पलटवार
जगन्नाथ मंदिर का ‘गुप्त खजाना’: आखिर क्यों 48 साल बाद भी थमी है रत्न भंडार की गिनती?
परिसीमन 2026: क्या बीजेपी मैथ्स बदलकर अगले 25 साल सत्ता में रहने की कर रही है तैयारी?
परिसीमन बिल पर सियासी घमासान: मांझी और चिराग ने विपक्ष को घेरा, कहा- यह देशहित में जरूरी
काजी तौकीर का कश्मीरी संघर्ष: मैंने कभी सहानुभूति का कार्ड नहीं खेला
दिल्ली से लौटते ही बदले पाकिस्तानी मंत्री के सुर: नफरत की बात छोड़ अब कर रहे भारत की तारीफ