इस्लामाबाद: भारत दौरे से वापस लौटने के बाद पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक का रुख पूरी तरह बदल गया है। कुछ दिन पहले तक भारत में ‘नफरत’ का दावा करने वाले मलिक अब नई दिल्ली में मिली मेहमाननवाजी और वहां के लोगों के व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कैमरे के पीछे का सच अलग था पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत में मुसादिक मलिक ने स्वीकार किया कि कैमरे के सामने और कैमरे के पीछे की स्थितियों में काफी अंतर था। उन्होंने कहा, जब मैं ऑन-कैमरा हो रही सख्त बातों की तुलना ऑफ-कैमरा हुई बातचीत से करता हूं, तो मुझे जमीन-आसमान का अंतर दिखता है। जिन लोगों से मेरी मुलाकात हुई, उनके साथ बातचीत काफी दिलचस्प और सकारात्मक थी।
ग़ालिब और खुसरो की मिट्टी में नफरत कैसी? सांस्कृतिक जुड़ाव पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा, जिस जगह अमीर खुसरो और मिर्जा गालिब रहे हों, जहां निजामुद्दीन औलिया का दरबार हो, वहां आप अंग्रेजी या फ्रेंच में बात नहीं कर सकते। वहां तो बातचीत अपनी जुबान (उर्दू) में ही होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कई लोगों ने उन्हें उपहार के तौर पर किताबें भी दीं, जिन्हें वे अपने साथ पाकिस्तान लाए हैं।
द्विपक्षीय संबंधों पर दिया नया फॉर्मूला एससीओ (SCO) बैठक के दौरान हुई बातचीत को लेकर मुसादिक मलिक ने कहा कि वहां बहुत ही भले और शालीन तरीके से चर्चा हुई। भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों को सामान्य बनाने पर उन्होंने तीन सूत्रीय फॉर्मूला पेश किया:
मलिक का मानना है कि यदि इन तीन बिंदुओं को आधार बनाकर बातचीत की जाए, तो जटिल से जटिल मुद्दों का समाधान निकाला जा सकता है।
पहले दिया था विवादास्पद बयान गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद, पत्रकार हामिद मीर को दिए इंटरव्यू में मुसादिक मलिक ने दावा किया था कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि भारत में पाकिस्तान के प्रति इतनी ज्यादा नफरत है। उनके इस पुराने बयान और अब की तारीफ के बीच आया यह बदलाव राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
’جہاں امیر خسرو ہوں، مرزا غالب ہوں اور دربارِ نظام الدین اولیا ہو، وہاں آپ کیا انگریزی یا فرانسیسی میں بات کریں گے؟‘ کیمرے کے سامنے تلخ سوالات، مگر پسِ پردہ گفتگو کا انداز مختلف! انڈیا میں ڈاکٹر مصدق ملک کو کیسی مہمان نوازی ملی اور کون سی یادیں ساتھ لے کر پاکستان واپس آئے؟ pic.twitter.com/zLYjI0ekL3
— Urdu News (@UrduNewsCom) November 27, 2026
उत्तराखंड के पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
पशुपतिनाथ मंदिर में ईसाई मिशनरियों को साधु का करारा जवाब, बोले- मैं सत्य को तुमसे बेहतर जानता हूं
मुंबई लोकल ट्रेन में शादी का जश्न पड़ा भारी, रेलवे ने दिए जांच के आदेश
मालेगांव का बदला लेगी AIMIM! मुफ्ती इस्माइल कासमी की सपा को सीधी चुनौती
अनंत सिंह की बेटी की शादी में नोटों की बारिश ठुकराकर सुर्खियों में आईं डांसर अर्चना तिवारी, जानें कौन हैं ये कलाकार?
वंदे भारत के खाने में निकला जंग लगा बोल्ट; यात्रियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
WTC के सिक्सर किंग : ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, इस टॉप-10 लिस्ट में भारत का दबदबा
वे उत्तर प्रदेश नहीं खोना चाहते, पर हार रहे हैं : परिसीमन बिल पर अखिलेश का बीजेपी पर बड़ा हमला
परिसीमन 2026: क्या बीजेपी मैथ्स बदलकर अगले 25 साल सत्ता में रहने की कर रही है तैयारी?
रिंकू सिंह की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? एयरपोर्ट पर दिखा सितारों का जमावड़ा