महाराष्ट्र के मालेगांव से शुरू हुई सियासत अब उत्तर प्रदेश की दहलीज तक पहुंच गई है। AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के खिलाफ बगावती सुर अपनाते हुए यूपी में चुनाव प्रचार करने का ऐलान किया है।
मुफ्ती इस्माइल कासमी ने सपा के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह अखिलेश यादव, अबू आजमी, इकरा हसन और मोहिबुल्लाह नदवी मालेगांव में उनके खिलाफ चुनाव प्रचार करने आए थे, उसका जवाब अब यूपी में दिया जाएगा। कासमी ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं का एकमात्र लक्ष्य उन्हें हराना था और इकरा हसन ने तो उनके घर के पास मंच लगाकर सभाएं की थीं।
कासमी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अपनी हार से बौखलाई सपा कोर्ट पहुंच गई। उन्होंने दावा किया कि मस्जिद में महिलाओं की सरबराही और आमीन कहने जैसे धार्मिक मुद्दों को सियासी रंग देकर सुप्रीम कोर्ट तक घसीटा गया। इस कड़वाहट के बाद अब कासमी ने संकेत दिए हैं कि वह इकरा हसन के भाई के सामने जाकर यूपी में मंच लगाएंगे और अपनी ताकत दिखाएंगे।
विधायक कासमी ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि हाल ही में जब वे उत्तर प्रदेश गए थे, तो कुछ सपा नेताओं ने उनसे हाथ जोड़कर गुजारिश की थी कि वे असदुद्दीन ओवैसी को यूपी आने से रोकें। कासमी ने सपा नेताओं को करारा जवाब देते हुए कहा कि जब आपकी पार्टी के नेता मालेगांव आकर चुनाव लड़ सकते हैं, तो AIMIM को यूपी जाने से कौन रोक सकता है?
संसद के विशेष सत्र और परिसीमन के मुद्दे पर मुफ्ती इस्माइल कासमी ने फिलहाल संयम बरता है। उन्होंने कहा कि परिसीमन सरकार का काम है। जब इस पर ठोस बातचीत शुरू होगी, तब वे अपनी पार्टी, स्थानीय बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से राय मशविरा करने के बाद ही कोई अंतिम फैसला लेंगे। फिलहाल उनका पूरा ध्यान सपा के खिलाफ बदले की रणनीति पर केंद्रित है।
Malegaon, Maharashtra: AIMIM MLA Mufti Ismail says, If Samajwadi Party leaders, including Akhilesh Yadav, Abu Asim Azmi, Iqra Hasan and Mohibbullah Nadvi, came to Malegaon to campaign against me and contest the election, then, in response, we should go to Uttar Pradesh. I have… pic.twitter.com/Y0aDaTh3GO
— IANS (@ians_india) November 28, 2026
परिसीमन पर INDIA ब्लॉक का बड़ा दांव: 3 शर्तों के साथ सरकार को घेरा, महिला आरक्षण पर रखी ये मांग
नोटों की बारिश के बीच अर्चना तिवारी ने क्यों ठुकराए पैसे? अनंत सिंह की बेटी की शादी में चर्चा का विषय बनीं डांसर
परिसीमन बिल पर समर्थन देकर बुरे फंसे स्टालिन; विजय थलपति की पार्टी ने बताया सावरकर 2.0
गाजीपुर डबल मर्डर: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर, दोनों पैरों में लगी गोली
मुरेठा बांधकर फुलेरा की पगडंडियों पर निकले केविन पीटरसन, बनराकस के साथ जमाई महफिल
KGMU रैगिंग कांड: 38 MBBS छात्रों पर गिरी गाज, सस्पेंशन के साथ स्कॉलरशिप भी बंद
वर्दी का रौब या कानून की धज्जियां? महिला कांस्टेबल का युवकों पर लाठीचार्ज वीडियो वायरल
नारी शक्ति का सपना होगा साकार: महिला आरक्षण और परिसीमन पर पीएम मोदी का बड़ा संकल्प
मदुरै दीपथून विवाद: CRPF जवानों पर बरसे फूल, क्या अब थमेगा बरसों पुराना तनाव?
परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा दांव: शिवसेना सांसदों को समर्थन का सख्त निर्देश