इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन अब एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। क्रिकेट के मैदान से दूर, पीटरसन अब सुपरहिट वेब-सीरीज पंचायत की दुनिया में कदम रखते दिखाई दे रहे हैं।
हाल ही में रिलीज हुए एक प्रमोशनल वीडियो में पीटरसन का देसी अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फुलेरा में पीटरसन का देसी स्वैग वीडियो में केविन पीटरसन बिल्कुल गांव के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने सिर पर गमछे का मुरेठा बांधा हुआ है और फुलेरा के चर्चित किरदारों भूषण भाई उर्फ बनराकस और दामाद जी के साथ बाइक पर बैठकर गांव का भ्रमण करते दिखाई दिए।
2 मिनट 31 सेकंड के इस वीडियो में पीटरसन का स्थानीय लहजा और पंचायत सीरीज के मशहूर डायलॉग्स बोलना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
3 दिसंबर को रिलीज होगा पंचायत-5 पंचायत के पिछले सीजन्स की अपार सफलता के बाद, दर्शक इसके पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं, क्योंकि यह सीरीज आगामी 3 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।
यह सीरीज ग्रामीण राजनीति और गांव के सरल जीवन को बेहतरीन तरीके से दिखाती है, जिसके कारण इसके कलाकारों को अब उनके असली नामों से ज्यादा उनके किरदारों के नाम से जाना जाता है।
क्या सीरीज में दिखेंगे पीटरसन? वीडियो में केविन पीटरसन की मौजूदगी देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या वे सीरीज में कोई खास भूमिका निभा रहे हैं? हालांकि, स्पष्ट कर दें कि यह केवल एक प्रमोशनल वीडियो है।
पीटरसन फिलहाल सीरीज के प्रचार में मदद कर रहे हैं। सीरीज में उनके नजर आने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन उनके इस देसी अवतार ने सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार जरूर गर्म कर दिया है।
Dekh raha hai Binod, Kevin Pietersenji kitna pyaar karte hain Phulera se 😎🫶🏻#PanchayatOnPrime, New Season, Dec 3 pic.twitter.com/mZjuWCGwl4
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 28, 2026
तिरुपरंकुंद्रम में जला कार्तिगई दीपम: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सुलझा वर्षों पुराना विवाद
‘कोई रोक नहीं पाएगा’: संसद के विशेष सत्र से पहले महिला आरक्षण पर पीएम मोदी की दो-टूक
परिसीमन बिल पर DMK ने रखी अपनी शर्तें: तमिलनाडु का 7.18% प्रतिनिधित्व बरकरार रहने पर ही मिलेगा समर्थन
परिसीमन बिल पर घमासान: कांग्रेस ने किया आर-पार का ऐलान, खरगे बोले- संविधान और लोकतंत्र को खतरा
परिसीमन बिल पर सियासी घमासान: मांझी और चिराग ने विपक्ष को घेरा, कहा- यह देशहित में जरूरी
परिसीमन बिल पर आर-पार: खरगे ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा , रिजिजू का तीखा पलटवार
मदुरै दीपथून विवाद: CRPF जवानों पर बरसे फूल, क्या अब थमेगा बरसों पुराना तनाव?
भोपाल में हॉकी का महासंग्राम: तीसरी बार इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला टीम
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली शिफ्ट करने की तैयारी? जनता और नेताओं का फूटा गुस्सा
रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस में कैप्टन के तौर पर वापसी, पर क्या वे थे इसके लिए तैयार?