उत्तराखंड के जगप्रसिद्ध जागेश्वर धाम की सुरक्षा और उसकी धरोहरों को लेकर विवाद गहरा गया है। पुरातत्व विभाग की एक टीम द्वारा जागेश्वर स्थित संग्रहालय से 9 प्राचीन और दुर्लभ मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की खबर सामने आते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।
क्या है पूरा मामला? शनिवार को जैसे ही विभाग की टीम मूर्तियों को शिफ्ट करने के लिए संग्रहालय पहुंची, स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, पुजारी और व्यापार मंडल के लोग एकजुट होकर विरोध में उतर आए। लोगों का कहना है कि ये मूर्तियां जागेश्वर की पहचान और सांस्कृतिक विरासत हैं, जिन्हें यहां से हटाना कतई स्वीकार नहीं है।
हरीश रावत ने दी चेतावनी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस कदम का पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि जागेश्वर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, हम उत्तराखंड की अमूल्य धरोहर को किसी भी हालत में दिल्ली नहीं जाने देंगे।
सरकार से हस्तक्षेप की अपील हरीश रावत ने कुमाऊं कमिश्नर से बात कर मामले का संज्ञान लेने को कहा है। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से मांग की है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मूर्तियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल को भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का आग्रह किया है।
इतिहास को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि पहले भी यहां से लकुलीश और पौण राजा की मूर्तियां ले जाई गई थीं, जिन्हें बाद में वापस लाया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये मूर्तियां जागेश्वर के इतिहास का प्रमाण हैं और इन्हें यहीं सुरक्षित रखा जाना चाहिए।
लिखित आश्वासन की मांग, अनशन की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने पुरातत्व विभाग की टीम से स्पष्ट मांग की है कि मूर्तियों को न हटाने का लिखित आश्वासन दिया जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वे संग्रहालय के गेट पर धरना और क्रमिक अनशन शुरू कर देंगे। फिलहाल, प्रशासन की ओर से कोई ठोस जवाब न मिलने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मुझे अभी जागेश्वर धाम से पंडित जी द्वारा जानकारी मिली है कि वहाँ के संग्रहालय में रखी 09 प्राचीन धरोहर मूर्तियों को दिल्ली शिफ्ट करने के लिए एक टीम जागेश्वर पहुँची हुई है, जिसका स्थानीय लोग और पुजारीगण पुरजोर विरोध कर रहे हैं। मैं नीचे लोगों के विरोध का एक वीडियो साझा कर रहा हूँ।… pic.twitter.com/luLMvxKfSI
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) November 28, 2026
महज 23 रन पर आउट हुए पंत, फिर भी रच दिया नया इतिहास; बेन स्टोक्स को पछाड़कर बने सिक्सर किंग
वर्दी का रौब या कानून की धज्जियां? महिला कांस्टेबल का युवकों पर लाठीचार्ज वीडियो वायरल
मैजेंटा लुक में छाए ऐश्वर्या-अभिषेक: 35 साल पुरानी दोस्ती की यादों में खोईं शाइना एनसी
KGMU रैगिंग कांड: 38 MBBS छात्रों पर गिरी गाज, सस्पेंशन के साथ स्कॉलरशिप भी बंद
हनुमान अंश के एक्टर शोभिनव सत्या ने की शाहरुख खान से तुलना, जानें क्या है पूरी कहानी
पेरू में फिल्म जैसी डकैती: गहनों से भरी गाड़ी पर बरसाईं गोलियां, भारतीय युवक घायल
अनंत अंबानी का भक्तिमय सफर: गिरिराज जी की 12 किमी परिक्रमा और 280 किलो का 56 भोग
परिसीमन बिल पर DMK का बड़ा दांव: मोदी सरकार के साथ आए स्टालिन, बहुमत के लिए अभी भी 6 का फासला
उत्तराखंड के पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
मरून ट्विनिंग में छाए ऐश्वर्या-अभिषेक, शाइना एनसी के साथ वायरल हुई स्टाइलिश केमिस्ट्री