बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन हाल ही में एक इवेंट में साथ नजर आए। मरून आउटफिट में दोनों की ट्विनिंग ने इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच लिया है। फैशन डिजाइनर और नेता शाइना एनसी द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मरून रंग में दिखा शाही अंदाज तस्वीरों में ऐश्वर्या राय मरून रंग के बारीक कढ़ाई वाले एथनिक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इस लुक को ट्रेडिशनल ज्वेलरी और खुले बालों के साथ पूरा किया था। वहीं, अभिषेक बच्चन मरून प्रिंटेड कुर्ते और सफेद पैंट में काफी जंच रहे थे। दोनों ने साथ में कई शानदार पोज दिए।
35 साल पुरानी दोस्ती की कहानी शाइना एनसी ने तस्वीरें शेयर करते हुए ऐश्वर्या संग अपनी पुरानी बॉन्डिंग को याद किया। उन्होंने लिखा, जब मैंने 18 साल की उम्र में करियर शुरू किया था, तब ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनी थीं। 35 साल बाद भी हमारी दोस्ती वैसी ही है। शाइना ने बताया कि ऐश्वर्या ने उनके शुरुआती करियर में उनका भरपूर साथ दिया था।
कैंसर मरीजों के लिए बढ़ाए हाथ शाइना ने खुलासा किया कि ऐश्वर्या न केवल उनकी डिजाइन की हुई साड़ियाँ पहनती थीं, बल्कि कैंसर मरीजों के लिए चलाए जा रहे उनके चैरिटी कार्यों में भी हमेशा मदद का हाथ बढ़ाती रही हैं। यह खास बॉन्ड फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।
अभिषेक की अपकमिंग फिल्म वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या और अभिषेक हाल ही में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी साथ देखे गए थे। वहीं, अभिषेक बच्चन जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आएंगे। चर्चा है कि इस फिल्म में अभिषेक एक विलेन की भूमिका निभा सकते हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Some friendships don t need constant contact. They just need trust.
— Shaina Chudasama Munot (@ShainaNC) November 27, 2026
I started my career as a fashion designer when i was 18 , then Aishwarya Rai was Miss World. 35 years later, we still pick up exactly where we left off.
Wonderful to spend time with Aishwarya and Abhishek. No… pic.twitter.com/ZT4bVS3zfC
मुसीबत में काम आएंगे ये 2 नंबर: CM रेखा गुप्ता की दिल्लीवासियों से अपील, अभी फोन में कर लें सेव
हाथ में गेंद, सामने खाली स्टंप, फिर भी चूक गए सिकंदर रजा: क्या क्रिकेट के मैदान पर हुआ यह मजाक?
सीता के किरदार पर ट्रोलिंग हुई शुरू, तो साईं पल्लवी ने दिया करारा जवाब
सोनिया गांधी की नागरिकता और वोटर लिस्ट का पेंच: क्या 1983 से पहले ही जुड़ गया था नाम?
परिसीमन बिल पर आर-पार: विपक्ष ने सरकार को दी चुनौती, SC/ST आरक्षण और सीटों पर मचा बवाल
परिसीमन बिल पर घमासान: कांग्रेस ने किया आर-पार का ऐलान, खरगे बोले- संविधान और लोकतंत्र को खतरा
परिसीमन बिल पर DMK का बड़ा दांव: मोदी सरकार के साथ आए स्टालिन, बहुमत के लिए अभी भी 6 का फासला
भोपाल में हॉकी का महासंग्राम: तीसरी बार इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला टीम
तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: दरगाह और विवादों के बीच क्या है सुल्तान सिकंदर बादुशाह का इतिहास?
दिल्ली की सुरक्षा के लिए CM रेखा गुप्ता का खास संदेश: तुरंत मोबाइल में सेव करें ये दो नंबर