बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस भव्य आयोजन में जहां करोड़ों खर्च किए गए, वहीं शादी के दौरान हुई एक घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
इस हाई-प्रोफाइल शादी में परफॉर्म करने आईं मशहूर डांसर अर्चना तिवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परफॉर्मेंस के दौरान मेहमानों ने उन पर नोटों की बौछार कर दी। लेकिन, जब किसी ने जमीन पर गिरे नोट उठाकर उन्हें देने की कोशिश की, तो अर्चना ने हाथ जोड़कर उसे लेने से साफ इनकार कर दिया। उनका यह स्वाभिमानी अंदाज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कौन हैं अर्चना तिवारी?
अर्चना तिवारी बिहार और पूर्वांचल की एक जानी-मानी स्टेज डांसर और सिंगर हैं। वह न केवल एक परफॉर्मर हैं, बल्कि खुद को एक ट्रेंड आर्टिस्ट के रूप में पेश करती हैं। उन्होंने डांस में ग्रेजुएशन किया है और कथक जैसे शास्त्रीय नृत्यों में भी पारंगत हैं। अर्चना के अनुसार, डांस उनके लिए केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि उनका जुनून और पेशा दोनों है।
मुंबई में रहकर संवार रहीं करियर
फिलहाल अर्चना तिवारी मुंबई में रहकर अपने करियर को नई ऊंचाइयां दे रही हैं। उनका काम केवल बिहार या मुंबई तक ही सीमित नहीं है। वह देश के विभिन्न राज्यों के अलावा दुबई, रूस और मॉरिशस जैसे देशों में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
शादियों, प्राइवेट इवेंट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अर्चना का यह वीडियो उनके पेशेवर रवैये को दर्शाता है। अनंत सिंह की बेटी की शादी में उनकी प्रस्तुति ने न केवल महफिल में समां बांधा, बल्कि अपने आत्मसम्मान से उन्होंने लोगों का दिल भी जीत लिया।
अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर घर में जश्न का माहौल है। इस खास मौके पर कार्यक्रम करने पहुंचीं गायिका अर्चना तिवारी, जहां उन्होंने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।#bihar #mokama #anantsingh pic.twitter.com/aMpoY5ChcB
— Ritik Raj (@kinghritikraj) November 24, 2026
परिसीमन बिल पर समर्थन देकर बुरे फंसे स्टालिन; विजय थलपति की पार्टी ने बताया सावरकर 2.0
झूठ बोलने में सुपर डॉक्टरेट हैं राहुल गांधी : वोट चोरी और परिसीमन पर BJP का तीखा पलटवार
परिसीमन पर INDIA ब्लॉक का बड़ा दांव: 3 शर्तों के साथ सरकार को घेरा, महिला आरक्षण पर रखी ये मांग
रोहतक गैंगवार: गर्लफ्रेंड ने रची गैंगस्टर सनी की बर्बादी की साजिश, धोखा देकर भागी बैंकॉक
तिरुप्परनकुंद्रम की पहाड़ी पर आज जलेगा ऐतिहासिक दीप: चप्पे-चप्पे पर CRPF तैनात, सुरक्षा घेरे में अनुष्ठान
नारी शक्ति को पीएम मोदी का बड़ा वादा: ‘हर हाल में पूरा करेंगे महिला आरक्षण का संकल्प’
कर्ज वसूलने वालों की खैर नहीं: सीएम शिंदे की चेतावनी, किसानों को दिया अभयदान
परिसीमन विधेयक पर DMK का बड़ा फैसला: स्टालिन बोले- हमारी शर्तें मानीं, अब करेंगे समर्थन
आरी से काटा जा रहा पनीर! सोशल मीडिया पर मचा बवाल, आखिर क्या है इस पत्थर जैसे खाने का सच?
अंकित बालियान हत्याकांड: बिहार के युवक का राजस्थान कनेक्शन, फर्जी आईडी से रची जा रही थी साजिश