रोहतक के मिलन ढाबे पर हुई चार लोगों की नृशंस हत्या ने पूरे हरियाणा को दहला दिया है। अब इस खूनी खेल के पीछे एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर सनी रिटोलिया को उसी की गर्लफ्रेंड ने मौत के जाल में फंसाया था।
गर्लफ्रेंड बनी मुखबिर , विरोधी गैंग को दी लोकेशन पुलिस की जांच के अनुसार, गैंगस्टर सनी की गर्लफ्रेंड जान्हवी ने भाऊ रिटोलिया गैंग के साथ मिलकर साजिश रची थी। करीब तीन महीने पहले जान्हवी को एक सोची-समझी योजना के तहत सनी के करीब लाया गया था। वह सनी का भरोसा जीतकर उसकी हर गतिविधि और लोकेशन की पल-पल की जानकारी विरोधी गैंग तक पहुंचा रही थी।
मिलन ढाबे पर बिछाया जाल वारदात वाली रात जब मिलन ढाबे पर फायरिंग हुई, तब सनी वहीं मौजूद था। जान्हवी द्वारा दी गई सटीक जानकारी के आधार पर ही हमलावर वहां पहुंचे थे। हालांकि, किस्मत से सनी ढाबे के पिछले रास्ते से भाग निकला, लेकिन उसकी इस गलती की कीमत वहां खाना खा रहे चार बेगुनाह युवकों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
वारदात के कुछ घंटों बाद ही देश से फरार सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी साजिश के बदले जान्हवी ने विरोधी गैंग से मोटी रकम ली थी। रात करीब 12:30 बजे हत्याकांड को अंजाम दिया गया और अगली सुबह जान्हवी फ्लाइट पकड़कर बैंकॉक निकल गई। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया, लेकिन तब तक वह देश की सीमा पार कर चुकी थी। अब एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं।
अपराधी परिवार का काला इतिहास जान्हवी का बैकग्राउंड भी अपराध से जुड़ा है। वह उत्तर प्रदेश की हिस्ट्री शीटर बबली देवी की बेटी है, जिन पर हत्या और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। जान्हवी के पिता विवेक उर्फ विक्की मलिक की इसी साल मार्च में बागपत में रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी।
पुलिस की जांच जारी इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले पांच हथियारबंद बदमाशों की पहचान हो चुकी है। कातिलों ने स्विफ्ट कार में सवार होकर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी हमलावर अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस अब अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से जान्हवी को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।
*हरियाणा : रोहतक में खूनी गैंगवार, मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग में 4 युवकों की हत्या
— News24 (@news24tvchannel) November 26, 2026
◆ स्विफ्ट कार में सवार होकर पहुंचे पांच हथियारबंद बदमाश, खाना खा रहे युवकों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
◆ पुलिस ने मामले में जांच शुरू की #Haryana | #Rohtak | Haryana | Rohtak pic.twitter.com/woAGkrYfnT
बंगाल में चलेगा यूपी वाला मॉडल , अपराधियों का होगा सफाया: दिलीप घोष
परिसीमन बिल पर समर्थन देकर बुरे फंसे स्टालिन; विजय थलपति की पार्टी ने बताया सावरकर 2.0
हमारा हौसला बुलंद, हिम्मत अटूट : महिला आरक्षण पर PM मोदी का संकल्प, संसद के विशेष सत्र से पहले सियासी बिसात तैयार
परिसीमन बिल पर DMK का यू-टर्न: स्टालिन ने किया समर्थन, जानिए क्या बदली रणनीति?
शहडोल की सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: वर्दीधारी महिला का बीच सड़क पर डांस, एंबुलेंस भी रोकी
परिसीमन के बाद बदलेगा भारत का सियासी भूगोल: 543 से बढ़कर 816 होंगी लोकसभा सीटें
भोपाल: रैपिडो ड्राइवर की घिनौनी करतूत, राइड कैंसिल करने पर युवती को भेजी अश्लील फोटो और दी गालियां
परिसीमन 2026: क्या बीजेपी मैथ्स बदलकर अगले 25 साल सत्ता में रहने की कर रही है तैयारी?
यूपी के किसानों को बड़ी राहत: अब सिर्फ 6% ब्याज पर मिलेगा 2 लाख तक का कृषि ऋण
चुनावी नक्शे में हेरफेर की साजिश? कॉकरोच जनता पार्टी ने परिसीमन बिल के खिलाफ फूंका बिगुल