तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। केंद्र सरकार के संशोधित परिसीमन बिल का समर्थन करने के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के फैसले ने विपक्षी दलों को उन पर हमला करने का मौका दे दिया है। अभिनेता से नेता बने विजय थलपति की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने इस मुद्दे पर स्टालिन को घेरते हुए तीखे प्रहार किए हैं।
सावरकर 2.0 का तंज TVK की आईटी विंग ने सोशल मीडिया पर एमके स्टालिन की एक एडिट की गई तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वर्दी में दिखाया गया है। इस वायरल पोस्ट के जरिए उन्हें सावरकर 2.0 कहा गया है। एक अन्य एनिमेटेड पोस्ट में स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि को RSS सदस्य के रूप में शपथ लेते हुए दर्शाया गया है, जिसे संघी बनने का पल बताया गया है।
डीएमके ने क्यों लिया यू-टर्न? संसद के आगामी सत्र में डीएमके के पास लोकसभा में 22 और राज्यसभा में 8 सांसद हैं, जो इस बिल को पारित कराने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। डीएमके सांसद ए. राजा के मुताबिक, नया विधेयक सभी राज्यों की सीटों में 50 फीसदी की एकसमान बढ़ोतरी करता है, जो पार्टी के लिए समर्थन का मुख्य आधार है।
स्टालिन का बचाव: यह हमारी बड़ी जीत है आलोचनाओं के बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने दावा किया कि यह बिल तमिलनाडु के तीन साल लंबे संघर्ष का परिणाम है। स्टालिन के अनुसार, उनकी दो प्रमुख मांगें मान ली गई हैं:
पुराने रुख से पलटी डीएमके गौरतलब है कि अप्रैल में जब केंद्र सरकार परिसीमन का पुराना बिल लेकर आई थी, तब डीएमके ने उसका पुरजोर विरोध किया था। पार्टी ने उसे जल्दबाजी में लिया गया कदम करार देकर गिरवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। अब उसी बिल के संशोधित स्वरूप का समर्थन करने पर स्टालिन के राजनीतिक विरोधी इसे उनकी वैचारिक हार के रूप में प्रचारित कर रहे हैं।
சனாதானம் அல்ல... Sonதானம்... https://t.co/1LmZeyHbie
— TVK IT Wing Official (@TVKHQITWingOffl) November 28, 2026
स्टालिन बने सावरकर 2.0 ? परिसीमन विधेयक पर DMK के समर्थन से तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल
एग्रोविजन 2026: अगले साल से पहले 5,000 किसानों को एआई से जोड़ने का गडकरी का संकल्प
# आनंद मोहन की रिहाई रद्द: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के चेतन आनंद, अगली रणनीति के लिए बुलाई आपात बैठक
तिरुप्परनकुंद्रम की पहाड़ी पर आज जलेगा ऐतिहासिक दीप: चप्पे-चप्पे पर CRPF तैनात, सुरक्षा घेरे में अनुष्ठान
वर्दी का रौब या कानून की धज्जियां? महिला कांस्टेबल का युवकों पर लाठीचार्ज वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ में हाई-टेक हुई धान खरीदी: तुंहर टोकन ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत
घर में घुसा विदेशी पर्यटक, पैसे नहीं बल्कि ये काम देख दंग रह गए लोग
‘सावरकर 2.0’ बने स्टालिन? परिसीमन बिल पर DMK के पलटी मारते ही TVK ने किया बड़ा हमला
सिराज का अंत अच्छा नहीं होगा... टीम मैनेजमेंट के फैसले पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
महज 23 रन पर आउट हुए पंत, फिर भी रच दिया नया इतिहास; बेन स्टोक्स को पछाड़कर बने सिक्सर किंग