उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही समाजवादी पार्टी के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। जेल से रिहाई के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और अखिलेश यादव की पहली मुलाकात ने राजनीति के नए समीकरणों को जन्म दे दिया है।
अखिलेश का स्पेशल जेस्चर समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र के विमोचन कार्यक्रम में आजम खान मुख्य आकर्षण रहे। उन्हें अखिलेश यादव ने मंच पर बोलने का विशेष अवसर दिया। कार्यक्रम के बाद रात्रिभोज और फिर देर शाम अखिलेश का खुद अपनी गाड़ी से आजम खान को एयरपोर्ट छोड़ने जाना, पार्टी में उनके कद और दोनों नेताओं के बीच बढ़ी नजदीकियों को दर्शाता है।
भावुक संबोधन में छिपे सियासी तीर एयरपोर्ट रवाना होने से पहले आजम खान ने अपने संबोधन में पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ अपने करीब 50 साल पुराने संबंधों का जिक्र किया। अपने साथ हुए कथित अन्याय को लेकर वे भावुक भी दिखे, लेकिन इस दौरान उनके निशाने पर विपक्षी दल भी रहे।
ओवैसी और चंद्रशेखर पर वार आजम खान ने बिना नाम लिए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी की राजनीति में कुछ लोग सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि दूसरों का खेल बिगाड़ने के लिए सक्रिय हैं। इन नेताओं की मौजूदगी पर सवाल उठाकर आजम ने स्पष्ट कर दिया कि वे सपा के वोट बैंक में सेंधमारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
क्या है मैसेज? राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आजम खान को दी गई यह तवज्जो महज एक शिष्टाचार नहीं है। सपा इसके जरिए मुस्लिम वोट बैंक को यह संदेश देना चाहती है कि आजम खान पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। अखिलेश यादव की यह कवायद ओवैसी और चंद्रशेखर जैसे नेताओं के प्रभाव को कम करने और मुस्लिम समुदाय को एक मंच पर एकजुट करने की रणनीति मानी जा रही है।
आगामी चुनावों में आजम खान की भूमिका सपा के लिए कितनी कारगर साबित होगी, यह आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इस मुलाकात ने यूपी की सियासत में मुस्लिम कार्ड की परतें फिर से खोल दी हैं।
Lucknow, UP: Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav escorted SP Leader Azam Khan to Lucknow Airport following the launch of the party s manifesto. After reaching the airport, SP Leader Azam Khan departed for Delhi pic.twitter.com/YElXFUtk59
— IANS (@ians_india) November 26, 2026
न्यायपालिका में असंतुलन पर पूर्व CJI का बड़ा धमाका: राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कॉलेजियम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
अनंत सिंह की बेटी की शादी: 4 लाख मेहमान, शाही मेन्यू और खाने के लिए प्लेट लूट का वीडियो वायरल
दिव्यांग बच्चों से धुलवाई स्कूटी: छात्रावास अधीक्षिका की अमानवीय हरकत का वीडियो वायरल, विभाग ने थमाया नोटिस
तिलक वर्मा का सपना टूटा: क्या सूर्यकुमार यादव के बाद भारत को नहीं मिलेगा दूसरा राइजिंग स्टार चैंपियन?
क्या टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज का सफर खत्म? प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर छलके आंसू
वंदे भारत का वीडियो बनाना पड़ा महंगा? RPF के 2 हजार के जुर्माने पर मचा बवाल
2028 का चुनावी दांव: NDA सत्ता में आई तो हर ग्रामीण महिला को मिलेंगी 2 गाय, कुमारस्वामी का बड़ा वादा
तमिलनाडु: अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव , पिता भी निभा सकेंगे जिम्मेदारी
नेटफ्लिक्स की नई सीरीज पर छिड़ा विवाद, आतंकी हाफिज सईद के साथ हमजा अली अब्बासी की फोटो वायरल
संजय राउत का योगी प्रेम: बोले- अगर योगी नहीं तो यूपी भी नहीं , जानिए क्यों हुई ये तारीफ