पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो अपनी रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में फंस गई है। इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली अब्बासी की एक पुरानी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।
आतंकी के साथ ‘सेल्फी’ पर बवाल विवाद की जड़ 31 दिसंबर 2017 की एक तस्वीर है, जिसमें हमजा अली अब्बासी खूंखार आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा के को-फाउंडर हाफिज सईद के साथ नजर आ रहे हैं। यह वही हाफिज सईद है, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है और जो 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है।
हाफिज सईद को बताया था शरीफ उस समय तस्वीर शेयर करते हुए हमजा ने हाफिज सईद की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने उसे पाकिस्तान के सबसे ‘विनम्र’ और ‘गलत समझे जाने वाले’ लोगों में से एक बताया था। एक्टर ने दावा किया था कि हाफिज धार्मिक सहनशीलता और इंसानियत को बढ़ावा देते हैं। अब इसी पुराने बयान के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, जिसने इंटरनेट पर लोगों को भड़का दिया है।
नेटफ्लिक्स पर उठ रहे सवाल सोशल मीडिया यूजर्स नेटफ्लिक्स को भी आड़े हाथों ले रहे हैं। भारतीय यूजर्स ने प्लेटफॉर्म को टैग करते हुए सवाल उठाया है कि क्या नेटफ्लिक्स अपनी सीरीज में ऐसे कलाकारों को कास्ट करने से पहले उनका बैकग्राउंड चेक नहीं करता? एक यूजर ने लिखा, क्या आप किसी आतंकी के हमदर्द को ग्लोबल प्लेटफॉर्म दे रहे हैं?
पाकिस्तान में भी एक्टर की आलोचना हैरानी की बात यह है कि हमजा का विरोध सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। पाकिस्तान के कई जागरूक नागरिक और प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी उनसे सफाई मांग रहे हैं। पाकिस्तानी लेखक और वकील मुनीब कादिर ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट कहा कि हमजा को इस तस्वीर के लिए माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने सवाल किया कि आखिर एक ऐसे व्यक्ति के साथ खड़े होने का क्या मतलब है, जिसे पूरी दुनिया ने आतंकी माना है? पाकिस्तान के अन्य यूजर्स ने भी एक्टर के दोहरे रवैये पर निशाना साधा है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि जो सहिष्णुता और इंसानियत की दुहाई देते हैं, वे खुद एक आतंकी का महिमामंडन कैसे कर सकते हैं?
🚨🇵🇰 Actor Hamza Ali Abbasi (@iamhamzaabbasi ) posted a selfie on 31/12/2017 with UNSC-designated terrorist Hafiz Saeed, calling him the nicest and most polite individual in Pakistan.
— Shivank Mishra (@shivank_8mishra) November 25, 2026
Now, this “terrorist sympathizer” and part-time actor has been cast in the new series Jo… pic.twitter.com/x6YH1T14Cn
दिव्यांग बच्चों से धुलवाई स्कूटी: छात्रावास अधीक्षिका की अमानवीय हरकत का वीडियो वायरल, विभाग ने थमाया नोटिस
गिल की जिद या मैनेजमेंट की रणनीति? सिराज का पत्ता कटा, 6 साल में पहली बार हुआ ऐसा
दिल्ली: शाहनवाज हुसैन के घर पहुंचे मोहन भागवत, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद
जब सड़क पर नितिन गडकरी ने लिया झालमुड़ी का आनंद, बंगाल को दिए एक लाख करोड़ के तोहफे
एशिया कप से बाहर होते ही भड़के फैंस: क्या DRS न होना इंडिया-ए के साथ सुनियोजित धोखा था?
यशस्वी जायसवाल का अनोखा कारनामा: टेस्ट करियर के 33 मैचों में दोहराया इतिहास
आकाश दीप की घातक गेंद, राहुल ने टपकाया आसान कैच; कीवी कप्तान को मिला जीवनदान
उदयपुर की शादी में शाहरुख खान का जलवा: एक मिनट के डांस की फीस में आ जाएगी लग्जरी कार!
वडोदरा में दहलाने की साजिश नाकाम: AK-47 के साथ जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
कश्मीर में तनाव के बीच मीरवाइज उमर फारूक नजरबंद: वंदे मातरम और शेषनाग विवाद से बढ़ा रार