नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज और बहू अफशां से मुलाकात कर उन्हें शादी का आशीर्वाद दिया।
तस्वीरों में झलका स्नेह सोशल मीडिया पर शाहनवाज हुसैन ने इस मुलाकात की कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मोहन भागवत पूरे परिवार के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़े को फूलों का गुलदस्ता और उपहार भेंट कर अपना स्नेह व्यक्त किया।
परिवार ने जताया आभार मुलाकात के बाद शाहनवाज हुसैन ने भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि मोहन भागवत का आशीर्वाद उनके पूरे परिवार के लिए बेहद अनमोल है। उन्होंने इसके लिए संघ प्रमुख का हृदय से आभार प्रकट किया है।
अक्टूबर में हुई थी शादी बता दें कि शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज की शादी बीते 25 अक्टूबर को अफशां अकरम खान के साथ हुई थी। अफशां हरियाणा के जगाधरी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी हैं।
भव्य रहा था रिसेप्शन इस शादी के रिसेप्शन में राजनीतिक गलियारों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे थे। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर नवदंपति को शुभकामनाएं दी थीं।
आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्रद्धेय श्री मोहन भागवत जी हमारे दिल्ली स्थित आवास पर पुत्र अरबाज़ एवं पुत्रवधू अफ़शां को आशीर्वाद देने पधारे।
— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) November 27, 2026
श्रद्धेय भागवत जी का स्नेह और आशीर्वाद हम सभी के लिए अमूल्य है।
संपूर्ण परिवार की ओर से श्रद्धेय श्री मोहन भागवत जी का हृदय से… pic.twitter.com/C7CtTA3f4b
बेटे अहान की फिल्म सनकी के लिए सुनील शेट्टी ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात
अखिलेश का ड्राइविंग मैसेज: आजम खान को खुद एयरपोर्ट छोड़कर यूपी की सियासत में क्या संकेत दे गए?
Honda ALPHA: भारत में बनी इलेक्ट्रिक SUV का नया टीजर जारी, 2 दिसंबर को दुनिया देखेगी इसका जलवा
यूपी में ठंड का सितम: 28-29 नवंबर को घने कोहरे का यलो अलर्ट , पारा 8.4 डिग्री तक लुढ़का
जो बचा है, वह भी खत्म हो जाएगा - परिसीमन बिल पर कपिल सिब्बल की दो बड़ी चेतावनियां
कल्याण-कर्जत रूट पर बड़ा ब्लॉक: 28-29 नवंबर की रात थमेंगी लोकल ट्रेनें, इन ट्रेनों के बदले रूट
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर आजम खान का बड़ा बयान: क्या टूट की अटकलें महज अफवाह?
बेटी की शाही शादी में बाहुबली का रौद्र रूप: अनंत सिंह ने सनरूफ से ड्राइवर को मारी लात, वीडियो वायरल
योगी नहीं तो यूपी नहीं: उद्धव गुट के संजय राउत ने आदित्यनाथ के समर्थन में भरी हुंकार
मुंबई पुस्तक महोत्सव: ज्ञान और उत्साह का संगम, हजारों विद्यार्थियों ने खरीदीं मनपसंद किताबें