मुंबई विश्वविद्यालय के कालीना परिसर में आयोजित मुंबई पुस्तक महोत्सव के चौथे दिन का नजारा अद्भुत रहा। महोत्सव में स्कूली बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। युवाओं के इस उत्साह को देखते हुए स्टॉल संचालक भी खासे उत्साहित नजर आए।
600 स्टॉलों पर ज्ञान का महासागर महोत्सव में 600 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ हिंदी, मराठी और अंग्रेजी साहित्य का व्यापक संग्रह उपलब्ध है। पाठकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संचालकों ने मांग की है कि महोत्सव की अवधि को दो-तीन दिन और बढ़ाया जाना चाहिए।
इतिहास और महापुरुषों पर गंभीर मंथन महोत्सव के चौथे दिन का सत्र इतिहास, पौराणिक कथाओं और स्वराज्य के इर्द-गिर्द रहा। लेखिका मेधा देशमुख भास्करन ने अफसोस जताते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान व्यक्तित्वों पर अभी और अधिक गहन अध्ययन व लेखन की आवश्यकता है।
लेखक अंशुल चतुर्वेदी ने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि महापुरुषों को केवल नारों तक सीमित न रखें। उन्होंने कहा, स्वामी विवेकानंद या सुभाष चंद्र बोस जैसे नायकों के जीवन का दायरा उनके नारों से कहीं अधिक व्यापक है। सोशल मीडिया के सतही ज्ञान से ऊपर उठकर महापुरुषों के साहित्य को पढ़ने की अपील की गई।
दीपा मलिक का युवाओं को सफलता मंत्र महोत्सव में पैरालंपिक खिलाड़ी पद्मश्री दीपा मलिक ने अपनी जीवन यात्रा के जरिए प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए कहा, अगर आप सीखते रहेंगे, तो निश्चित ही जीतते रहेंगे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानने और निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया।
बच्चों के लिए खास आकर्षण महोत्सव का किड्स कॉर्नर बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। राजीव तांबे के साथ विज्ञान को प्रयोगों के जरिए समझना हो या चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता दिखाना, बच्चे हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव साहित्य और संस्कृति की अलख जगा रहा है। आयोजकों अमित साटम और आचार्य पवन त्रिपाठी के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थी इसे वाचन संस्कृति को बढ़ावा देने वाला एक बड़ा कदम बता रहे हैं।
Who said science has to be serious? At the Kids’ Corner of Mumbai Book Festival turned into a hub of excitement as children enjoyed a fun-filled session with Rajeev Tambe, exploring the fascinating world of science through fun activities, experiments and endless curiosity. Because the best way to learn is to have fun while discovering! #MumbaiBookFestival2026 #MBF2026 #KidsCorner #RajeevTambe #FunWithScience
— mumbaibookfestival (@mumbai_bookfest) November 27, 2026
योगी नहीं तो यूपी नहीं : शिवसेना नेता संजय राउत के चौंकाने वाले बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
थैंक्सगिविंग पर अमेरिका में कुदरत का कहर: 9 लाख घर अंधेरे में, 400 उड़ानें रद्द
हिटमैन की वापसी: मुंबई इंडियंस की कमान फिर रोहित शर्मा के हाथों में
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गाय-बछड़े का वीडियो: बाइक के पीछे दौड़ती मां देख पिघला लोगों का दिल, जानें पुलिस ने क्या कहा
हाईवे पर पलटा बकरियों से भरा ट्रक, आजादी मिलते ही सड़क पर मच गई अफरा-तफरी
नोटों की बारिश के बीच दुल्हन का ऐसा संस्कार देख दंग रह गए बाराती, वीडियो हुआ वायरल
राहुल गांधी की वजह से 37 सीटें जीती सपा , इमरान मसूद के तीखे तेवरों से यूपी की राजनीति गरमाई
मेरठ: बीच सड़क पर युवती को खींचने वाला सलमान पुलिस मुठभेड़ में घायल, रेप और SC/ST एक्ट में हुई गिरफ्तारी
योगी नहीं तो यूपी नहीं : संजय राउत के बयान से गरमाई सियासत, विपक्षी गठबंधन में छिड़ी चर्चा
क्या रोहित शर्मा की होगी फिर से ताजपोशी? मुंबई इंडियंस आज करेगी नए कप्तान का ऐलान