सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली के ओखला इलाके का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गाय सड़क पर किसी बाइक के पीछे पूरी रफ्तार से दौड़ती नजर आ रही है। बाइक पर एक छोटा बछड़ा बैठा है, जिसे देखकर गाय बेचैन लग रही थी।
क्या दिखा वीडियो में? वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग मोटरसाइकिल पर एक छोटे बछड़े को ले जा रहे हैं। बछड़े को इस तरह बाइक पर देख उसकी मां (गाय) के सब्र का बांध टूट गया। वह लगातार बाइक के पीछे दौड़ती रही। यह मार्मिक नजारा देखकर राहगीर भी हैरान रह गए और लोगों ने बाइक सवारों से सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया।
लोगों में दिखी नाराजगी वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने बछड़े की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। कई यूजर्स ने इसे क्रूरता बताया और बाइक सवारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। लोगों का मानना था कि बछड़े को इस तरह ले जाना असुरक्षित है और इससे उसे चोट लग सकती थी।
पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई मामला तूल पकड़ता देख दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा बाइक सवार कोई अनजान व्यक्ति नहीं, बल्कि गाय के मालिक का ही बेटा है।
मालिक ने पुलिस को दिए लिखित बयान में बताया कि बछड़ा केवल तीन महीने का है और वह पैर में चोट या कमजोरी के चलते चलने में असमर्थ था। इसी वजह से उसे घर ले जाने के लिए बाइक का सहारा लिया गया। गाय अपने बछड़े को पीछे छोड़ना नहीं चाहती थी, इसलिए वह भी उनके पीछे-पीछे घर की ओर दौड़ रही थी।
अफवाहों से बचने की सलाह पुलिस ने पुष्टि की है कि गाय और बछड़ा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की पुष्टि कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वीडियो या अधूरी जानकारी को देखकर तुरंत किसी नतीजे पर न पहुंचें और बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाएं।
Disturbing visuals from Okhla, Abul Fazal Enclave (Delhi) where a calf was allegedly taken away from a cow, and riders evaded questions before speeding into narrow lanes after being caught on camera—even leaving a bike number plate visible (DL3SG...5950).
— Prasant Rai (@PKRai_BBSR) November 26, 2026
Something felt deeply… pic.twitter.com/NXcMTJGMQc
11,000mAh बैटरी और 7-इंच की विशाल स्क्रीन: रेडमी ला रहा है पावर का नया बीस्ट
दिल जीत लेगी सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया , आयुष्मान और शर्वरी की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल!
26/11 की वो खौफनाक रात... जब मल्लिका जगद की सूझबूझ ने बचा ली 60 से ज्यादा जानें
‘शीशमहल’ का सच: मंदिर में जीसस की तस्वीर और हिटलर की किताबों पर क्यों छिड़ी बहस?
ममता बनर्जी के बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने रद्द की नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति
8वें वेतन आयोग से पहले पेंशनर्स का बड़ा दांव: पीएम मोदी को सौंपी 11 सूत्रीय मांगें, OPS बहाली पर जोर
सोना ₹72,000 सस्ता: 1980 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, बुलियन मार्केट में खलबली
योगी नहीं तो यूपी नहीं : संजय राउत के बयान से सियासी गलियारों में हलचल
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी क्रम में भूचाल: 3 ओवर में गिरे 3 विकेट, टीम इंडिया की घातक वापसी
क्या तुम मुस्लिम हो? : अमेरिका में भारतीय युवक पर चाकू से 15 बार जानलेवा हमला, घृणा की हदें पार