एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में इंडिया ए को श्रीलंका ए के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस हार के साथ ही भारत का खिताब जीतने का 13 साल पुराना सूखा बरकरार रह गया है।
तिलक वर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में थम गया। यह दूसरा मौका है जब तिलक वर्मा की कप्तानी में भारत इस टूर्नामेंट से बाहर हुआ है। साल 2025 में भी तिलक ही टीम के कप्तान थे और तब भी भारत सेमीफाइनल की बाधा को पार नहीं कर पाया था। वे टूर्नामेंट में दो बार कप्तानी करने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, लेकिन ट्रॉफी अब भी उनसे दूर है।
टूर्नामेंट के इस अहम मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 317 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। अभिषेक शर्मा (78), तिलक वर्मा (53) और शाहबाज अहमद (नाबाद 54) की शानदार पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। हालांकि, दोहा की पिच पर भारतीय गेंदबाजों के पास श्रीलंकाई बल्लेबाजों का कोई जवाब नहीं था।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की टीम ने भारत को पूरी तरह पस्त कर दिया। सलामी बल्लेबाज लसिथ क्रूसपुले (116) और सिनेथ जयवर्धने (105) ने पहले विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया। श्रीलंका ने महज 42वें ओवर में ही जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटा लिया।
भारत ने इस टूर्नामेंट में आखिरी बार साल 2013 में जीत हासिल की थी, तब टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी। पिछले 13 सालों से भारतीय टीम कभी सेमीफाइनल तो कभी फाइनल में लड़खड़ा जाती है। इस पूरे टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां टीम केवल नेपाल और यूएई के खिलाफ ही जीत दर्ज कर सकी, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ उसे हार का मुंह देखना पड़ा।
Suryakumar Yadav is still the last Indian Captain who won Rising Stars Asian Cup. It has been 13 years since then. pic.twitter.com/JLpHeCz7RL
— SKY n Supla Shot (@sky_63_mr_t20i) November 26, 2026
दादी का अधूरा सपना और सोनिया गांधी का इटली वाला घर: एक सिख कारोबारी का भावुक जज्बा
आसनसोल एनकाउंटर: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था कुख्यात प्रताप दास, पैर में लगी गोली
जसप्रीत बुमराह का पुराना अवतार : क्या 11 साल पुराने रन-अप में लौट आए हैं भारत के यॉर्कर किंग ?
जलगांव-जालना रेल लाइन: 162 किमी की सीधी बचत और देश की सबसे लंबी सुरंग; जानें मेगा प्रोजेक्ट की खूबियां
बिग बॉस 20: माही विज ने लव गिल की तुलना प्रियंका जग्गा से की, एक्स कंटेस्टेंट का आया ऐसा रिएक्शन
क्राइस्टचर्च टेस्ट: दूसरे सत्र में भारत की घातक वापसी, आकाशदीप की गेंदबाजी के आगे बिखरी कीवी पारी
2027 का महा-संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र के साथ समाजवादी पार्टी का मास्टरस्ट्रोक
मेरठ: बीच सड़क पर युवती को खींचने वाला सलमान पुलिस मुठभेड़ में घायल, रेप और SC/ST एक्ट में हुई गिरफ्तारी
2028 का चुनावी दांव: NDA सत्ता में आई तो हर ग्रामीण महिला को मिलेंगी 2 गाय, कुमारस्वामी का बड़ा वादा
बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का कथित वीडियो वायरल: ड्राइवर को लात मारने का दावा