आसनसोल: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुख्यात अपराधी प्रताप दास को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस आरोपी को घसीटते हुए ले जाती नजर आ रही है।
पुलिस पर चलाई थी गोली प्रताप दास लंबे समय से वांछित अपराधी था। उसे पकड़ने के लिए आसनसोल पुलिस ने विशेष अभियान चलाया था। सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस उसे घेरने पहुंची तो आरोपी ने बचाव में पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया।
इलाके में मचा हड़कंप गिरफ्तारी से पहले आरोपी के पास हथियार होने की सूचना मिली थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर हथियार ताने उसका पीछा कर रहे थे। घटना के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
अस्पताल में भर्ती, कई गंभीर मामलों का आरोपी गोली लगने के बाद प्रताप दास को आनन-फानन में आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, प्रताप दास पर लूटपाट, साइबर धोखाधड़ी और जानलेवा हमले जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था।
लंबे समय से थी तलाश प्रताप दास की गिरफ्तारी के लिए आसनसोल उत्तर, दक्षिण और हीरापुर थानों की संयुक्त टीमों ने जाल बिछाया था। एक दिन पहले भी उसे पकड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह फायरिंग कर फरार होने में कामयाब रहा था। इस एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पुलिस ने फरार आरोपी प्रताप दास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ के बाद उसे पकड़ लिया गया। सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़कर ले जाते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर… pic.twitter.com/tO7qFgBkkN
— Lallu Ram (@lalluram_news) November 27, 2026
क्या आत्मा फिर लौटती है? हेमा मालिनी के बयान ने छेड़ी पुनर्जन्म पर बड़ी बहस
नशे के सौदागरों पर डबल स्ट्राइक : मुंबई और भुवनेश्वर में करोड़ों की ड्रग्स जब्त, 4 गिरफ्तार
मुंबई लोकल बनी शादी का हॉल: दुल्हन के लिए दोस्तों ने ट्रेन में ही सजा दी महफिल
प्यार करेंगे, मगर 9 शर्तों पर! अमरोहा में अनोखी लव स्टोरी, स्टांप पेपर पर लिखा गया करार
Nvidia का बड़ा एक्शन: चार देशों में रोकी सर्वर की सप्लाई, CEO जेनसन हुआंग की बढ़ी मुश्किलें
वह अंदर से टूट गया होगा... सिराज को बाहर करने पर भड़के दिग्गज, टीम इंडिया के फैसले पर उठे सवाल
नेटफ्लिक्स की नई सीरीज पर छिड़ा विवाद, आतंकी हाफिज सईद के साथ हमजा अली अब्बासी की फोटो वायरल
दिव्यांग बच्चों से धुलवाई स्कूटी: छात्रावास अधीक्षिका की अमानवीय हरकत का वीडियो वायरल, विभाग ने थमाया नोटिस
2027 की तैयारी: अखिलेश के वादों पर जयवीर सिंह का वार, बोले- सपा का काला इतिहास जनता भूली नहीं
जसप्रीत बुमराह हैं वो, कुछ सोच के ही कर रहे होंगे ; बुमराह के नए रन-अप पर आकाशदीप ने तोड़ी चुप्पी