क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन जसप्रीत बुमराह का एक नया अवतार देखने को मिला। बुमराह अपने चिर-परिचित रन-अप में बदलाव के साथ गेंदबाजी करते नजर आए, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।
क्या है बुमराह का नया रन-अप? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बुमराह का रन-अप पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत अगरकर के अंदाज जैसा दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक दशक बिताने के बाद भी बुमराह लगातार खुद को नया रूप दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह उनके निरंतर सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है।
आकाशदीप ने क्या कहा? दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में साथी तेज गेंदबाज आकाशदीप से जब इस बदलाव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, जसप्रीत बुमराह ने इसे सीधे मैच में नहीं आजमाया है। उन्होंने नेट प्रैक्टिस के दौरान भी इसी रन-अप का अभ्यास किया था। आखिर वो जसप्रीत बुमराह हैं, अगर वो कुछ कर रहे हैं, तो उसके पीछे कोई ठोस सोच ही होगी।
विकेट के लिए तरसे बुमराह हालांकि, यह बदलाव पहले दिन बुमराह के लिए सफलता नहीं ला सका। उन्होंने 19 ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 मेडन डाले और केवल 37 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। पहले ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को फंसाने के बावजूद DRS के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।
पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 246 रन बना लिए हैं। भारत के लिए आकाशदीप ने सबसे प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए, जबकि गुरनूर बराड़, अंशुल कंबोज और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली।
फिलहाल, कीवी टीम के टॉम ब्लंडेल (नाबाद 53) और ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 36) क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हो चुकी है, जो भारतीय गेंदबाजों के लिए दूसरे दिन चुनौती पेश करेगी।
Interesting. Bumrah trying a new run-up today. pic.twitter.com/bCFKOA4jkO
— Kanav Bali (@Concussion__Sub) November 27, 2026
# IND vs NZ: प्लेइंग-11 में फिर सिराज की अनदेखी, डेब्यू पर गुरनूर बराड़ ने मचाया धमाल!
ड्यूटी छोड़ पत्तल बांटना पड़ा भारी, विधायक की बेटी की शादी में दिखे होमगार्ड जवान पर गिरी गाज
बिग बॉस 20: माही विज ने लव गिल की तुलना प्रियंका जग्गा से की, एक्स कंटेस्टेंट का आया ऐसा रिएक्शन
काश अखिलेश भी 6 महीने जेल में रहते : आजम खान के बयान से मची हलचल, अखिलेश की मौजूदगी में किया बड़ा खुलासा
बिग बॉस 20: माही विज और लव गिल की तीखी बहस, प्रियंका जग्गा का नाम आते ही मचा बवाल
अरविंद केजरीवाल का शीश महल : 2 करोड़ का बेड और 11 लाख का झूमर; सरकारी बंगले का सच हुआ बेपर्दा
अविश्वसनीय! चलती बाइक पर बैठे-बैठे लपका सिक्स , वायरल वीडियो देख दुनिया रह गई दंग
‘ये प्रेम मोल लिया’ का जादू: आयुष्मान-शरवरी की सादगी देख दर्शकों को आई 90 के दशक की याद
क्या भारत कर सकता है बांग्लादेश पर दुनिया की सबसे तेज सर्जिकल स्ट्राइक? रिटायर्ड मेजर की चेतावनी ने बढ़ाई हलचल
तमिलनाडु: अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव , पिता भी निभा सकेंगे जिम्मेदारी